
उत्तराखंड: उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाइवे पर गिरे बोल्डर, मलबे में दबने से चार तीर्थयात्रियों की मौत
AajTak
उत्तर भारत में हुई भारी बारिश की वजह से पहाड़ों पर हालात खराब हो गए हैं. कहीं बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं तो कहीं लैंडस्लाइड और बोल्डर गिर रहे हैं. उत्तरकाशी में नेशनल हाइवे पर गिरे बोल्डर में चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है.
देश के कई राज्यों में इस समय भारी बारिश से तबाही मची हुई है. एक ओर हिमाचल में नदियों के बढ़े जलस्तर से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं तो वहीं उत्तराखंड में लैंडस्लाइड और बड़े-बड़े बोल्डर गिर रहे हैं. सोमवार की रात उत्तरकाशी में हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है.
उत्तरकाशी में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर लौट रहे तीर्थ यात्रियों के वाहनों के ऊपर सुनगर के पास पहाड़ियों से बोल्डर गिरे. इसमें तीन यात्री वाहन मलबे में फंस गए. हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से कुछ यात्रियों को देर रात ही निकाल लिया गया था. जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में मारे गए सभी यात्री मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं, जो उत्तराखंड की यात्रा पर निकले थे.
देर रात तक गिरते रहे बोल्डर
उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाइवे पर हुए हादसे में सोमवार की रात ये हादसा हुआ है. कई यात्रियों का देर रात रेस्क्यू कर लिया गया था, लेकिन देर रात तक बड़े-बड़े बोल्डर गिरते रहे और रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया. इस हादसे में चार तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि छह से ज्यादा लोग घायल हैं. जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी में बारिश की वजह से हालात बदतर बने हुए हैं. वहां बारिश लगातार जारी है. कई लोग वाहन खड़ाकर हाइवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






