
उड़ान भरी और चंद सेकेंड में आग का गोला बन गई फ्लाइट... CCTV में कैद हुआ प्लेन क्रैश का भयानक Video
AajTak
इसी तरह एक वीडियो और सामने आया है. यह वीडियो असल में एक सीसीटीवी फुटेज है. जिसमें प्लेन को टेकऑफ करते देखा जा सकता है. प्लेन अपनी गति से आगे बढ़ता है, जमीन से ऊपर उठता जाता है, फिर ऊपर उठने के साथ आगे बढ़ते जाता है और एयरपोर्ट की सीमा से बाहर निकलता है.
अहमदाबाद एयरपोर्ट के ठीक बाहर हुए प्लेन क्रैश ने देश भर को चौंका दिया है. इस हादसे से जहां मृतकों के परिवार में दुख का माहौल है, वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट होने के कारण हादसे की चर्चा विदेशों में भी है. यह इंटरनेशनल फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 242 लोग इसमें सवार थे. इस हादसे में पूर्व सीएम की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं अन्य 240 यात्रियों की भी मौत की आशंका है. हालांकि गुरुवार शाम को एक यात्री के चमत्कारिक रूप से जीवित बचे होने की खबर सामने आई. हादसे के बाद कई खौफनाक वीडियो सामने आए हैं.
आग का गोला बन गया प्लेन हादसे से ठीक पहले के वीडियो में विमान को आसमान में उड़ते हुए और फिर चंद सेकंड के भीतर ही जमीन पर गिरते हुए देखा जा सकता है. करीब 400 फीट की ऊंचाई से यह बोइंग विमान नीचे गिरा है. जमीन पर गिरते ही विमान आग का गोला बन गया और जोरदार धमाका सुनाई दिया. क्रैश होने से पहले विमान का एक हिस्सा मेघानी नगर में स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया था, जिसकी वजह से इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है.
एक और वीडियो आई सामने इसी तरह एक वीडियो और सामने आया है. यह वीडियो असल में एक सीसीटीवी फुटेज है. जिसमें प्लेन को टेकऑफ करते देखा जा सकता है. प्लेन अपनी गति से आगे बढ़ता है, जमीन से ऊपर उठता जाता है, फिर ऊपर उठने के साथ आगे बढ़ते जाता है और एयरपोर्ट की सीमा से बाहर निकलता है. एयरपोर्ट की हद से बाहर निकलते ही प्लेन एक जोरदार ब्लास्ट के साथ आग के गोले में तब्दील होता दिख रहा है. धुएं का गुबार ऊंचे आसमान में उठता दिखता है. सीसीटीवी फुटेज में ये पूरी घटना कैद हो गई.
रेजिडेंट डॉक्टर्स के हॉस्टल की छत से टकराया प्लेन इसके बाद ही, प्लेन का पिछला हिस्सा बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया था, जिसकी वजह से इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है. हॉस्टल के मेस में हादसे के वक्त कई डॉक्टर लंच कर रहे थे और हादसे के बाद पूरी इमारत में धुएं का गुबार देखा गया. विमान का एक हिस्सा इमारत की छत पर अटक गया, जिसे बाद में वहां से हटाया गया है. विमान क्रैश होने की वजह से आसपास की इमारतें भी आग की चपेट में आ गईं और वहां काफी नुकसान हुआ है. रेस्क्यू के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें देखा जा सकता है कि मौके पर काफी ज्यादा नुकसान हुआ है.
बुरी तरह जल गए शव अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने पहले कहा कि विमान हादसे में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है. हालांकि बाद में उन्होंने आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि 204 शव बरामद किए जा चुके हैं और 41 घायलों का इलाज चल रहा है. हादसे के बाद रेस्क्यू के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें शवों को प्लेन क्रैश साइट से कपड़े में लपेटकर ले जाया गया. इनमें से कुछ शव बुरी तरह जल चुके हैं और उनकी पहचान कर पाना भी मुश्किल है. इसी वजह से अस्पताल ने विमान में सवार लोगों के परिजनों के डीएनए सैंपल जुटाने शुरू कर दिए हैं.
हादसे के बाद कई वीडियो सामने आए हैं. जिस मेघानी नगर में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वह एक रिहायशी इलाका है और ऐसे में आसपास की इमारतें भी आग की चपेट में आ गई थीं. मौके पर तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






