
उड़ान भरते ही क्रैश हुआ पुणे में हेलिकॉप्टर, 2 पायलट समेत तीन लोगों की मौत
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. एक हेलीकॉप्टर क्रैश में तीन लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के पास से उड़ान भरी थी और कुछ ही देर बाद वह हादसे का शिकार हो गया.
महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. एक हेलिकॉप्टर क्रैश में तीन लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के पास से उड़ान भरी थी और कुछ ही देर बाद वह हादसे का शिकार हो गया. इस दुर्घटना में 2 पायलट और एक इंजीनियर समेत 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है.यह हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई हैं. अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. इससे पहले 24 अगस्त को भी पुणे में एक हादसा हुआ था जब एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. इसमें चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी. हेलिकॉप्टर जुहू (मुंबई) से हैदराबाद की ओर उड़ान भर रहा था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











