
उड़ते हुए जहाज का दरवाजा खोलने लगा पैसैंजर, जानिए फिर क्या हुआ
Zee News
स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान एसएसजी 2003 ने शनिवार को दोपहर 2:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से 89 यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए उड़ान भरी.
वाराणसी: शनिवार को दिल्ली से वाराणसी आ रहे स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान में एक यात्री ने जमकर हंगामा किया. यात्री ने हवा में उड़ रहे विमान का इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास किया. हालांकि, क्रू मेंबर और अन्य यात्रियों की मदद से यात्री पर काबू पाया गया. हरियाणा का रहने वाला है यात्री स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान एसएसजी 2003 ने शनिवार को दोपहर 2:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से 89 यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए उड़ान भरी. उड़ान भरने के 40 मिनट बाद विमान में बैठे गुड़गांव हरियाणा निवासी गौरव खन्ना नाम के यात्री ने विमान का आपातकालीन गेट खोलने का प्रयास किया. जिसके बाद विमान में बैठे यात्री डर गए. उस यात्री को क्रू मेंबर की मदद से पकड़ लिया गया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










