
उड़ते विमान में पायलट ने खोया होश, यात्री ने थामा कंट्रोल!
AajTak
प्लेन की सेफ लैंडिंग के बाद कंट्रोलर ने रोडियो पर कहा- अभी-अभी कुछ पैसेंजर्स द्वारा एक प्लेन को लैंड कराते देखा गया है. इस प्लेन का नाम सेसना कारवां हैं.
उड़ान के दौरान प्लेन के पायलट की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद एक पैसेंजर प्लेन को कंट्रोल करने लगा. उनके पास विमान उड़ाने का कोई एक्सपीरियंस नहीं था. लेकिन वह सेसना कारवां (Cessna Caravan) नाम के एक प्लेन की सेफ लैंडिंग कराने में कामयाब रहे.
मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है. WPBF-TV के मुताबिक, यह अनोखी घटना पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिली. एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की मदद से शख्स ने लैंडिंग कराई. पैसेंजर ने कहा- मैं एक मुश्किल हालात में था.
सेसना कारवां के पैसेंजर ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया- मेरा पायलट होश में नहीं है. मुझे प्लेन उड़ाने के बारे में कुछ भी पता नहीं है. तब वह डेस्टिनेशन से करीब 112 KM दूर था. बता दें कि सेसना के मुताबिक 38 फीट लंबे इस प्लेन को 346 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलाया जा सकता है. इसमें 14 लोग बैठ सकते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल के डिस्पैचर ने पैसेंजर से पूछा- आपका पोजिशन क्या है? जवाब आया- मुझे कोई आईडिया नहीं है. मैं अपने सामने फ्लोरिडा की तट को देख सकता हूं. और मुझे कुछ भी पता नहीं है. तब डिस्पैचर ने उन्हें प्लेन के विंग लेवल को मेंटेन करने और तट के साथ चलने को कहा. और बताया कि वे लोग प्लेन को लोकेट करने की कोशिश कर रहे हैं.
कंट्रोलर्स ने प्लेन को नीचे लाने में मदद की और आखिरकार वे प्लेन को ट्रेस करने में सफल हो गए. तब प्लेन बोका रैटॉन के पाल बीच से करीब 40 किलोमीटर उत्तर की दिशा में था. वहां से ट्रैफिक कंट्रोल ने पैसेंजर को गाइड किया. जिसकी वजह से प्लेन की सेफ लैंडिंग हो गई.
इसके बाद एक कंट्रोलर ने रोडियो पर कहा- अभी-अभी कुछ पैसेंजर्स द्वारा एक प्लेन को लैंड कराते देखा गया है. जिसके बाद लोग चौंक गए. एविएशन एक्सपर्ट जॉन नैंसी ने कहा- यह पहली बार हुआ है. मैंने कभी नहीं सुना कि इस सेसना कारवां प्लेन को किसी ऐसे शख्स ने सुरक्षित लैंड करवाया हो जिसके पास कोई एयरोनॉटिकल एक्सपीरियंस ना हो.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










