
'उठने चाहिए ऐसे हवालात पर सवालात', लॉकअप का वीडियो ट्वीट कर अखिलेश ने पूछा सवाल
AajTak
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लॉकअप में कुछ लोगों की पिटाई का वीडियो ट्वीट कर कहा है कि ऐसे हवालात पर सवालात तो उठने ही चाहिए, नहीं तो इंसाफ अपना इकबाल खो देगा.
पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा के बयान के बाद देशभर में विरोध-प्रदर्शन सामने आ रहा है. शुक्रवार को यूपी समेत कई राज्यों में हिंसा और बवाल देखने को मिला. इसके बाद से यूपी सरकार ताबड़तोड़ कर रही है. इस मामले में अब विपक्ष के नेताओं के बयान आने लगे हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश से लेकर अन्य दलों के नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें कुछ युवकों की पुलिस वाले पिटाई कर रहे हैं. अखिलेश ने लिखा- उठने चाहिए ऐसी हवालात पर सवालात, नहीं तो इंसाफ खो देगा अपना इकबाल. उन्होंने आगे कहा- यूपी हिरासत में मौतों के मामले में नंबर- 1.यूपी मानवाधिकार हनन में अव्वल. यूपी दलित उत्पीड़न में सबसे आगे है. इससे पहले अखिलेश ने कहा था कि वक्त रहते ही उठाए हुए कदम, भर देते हैं गहरे-से-गहरे जख्म.
भीम आर्मी ने कहा- संविधान-अदालत को तार-तार किया जा रहा
वहीं, भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने ट्वीट किया और लिखा- भाजपा शासन में बुलडोजर सिर्फ मकानों को ध्वस्त नहीं कर रहा है, बल्कि संविधान और अदालत को भी तार-तार कर रहा है. सवाल यह है कि जिनके मकान ध्वस्त किये गए हैं, कल अगर वे अदालत से बरी हो जाते हैं, तब उनके मकानों को तोड़ने वाले अधिकारियों से उनके नुकसान की वसूली की जाएगी?
राजभर ने कहा- कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई हो
वहीं, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अगर नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया होता तो यूपी में हिंसा से बचा जा सकता था. उन्होंने बीजेपी सरकार पर विवादित टिप्पणी करने वाले लोगों को बचाने का आरोप लगाया. राजभर ने कहा कि सरकार को विवादास्पद टिप्पणी करने वालों और कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन निर्दोषों को परेशान नहीं करना चाहिए.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









