
उखड़े नाखून..जिस्म पर घाव, अस्पताल से आईं मेहुल चोकसी की तस्वीरें!
AajTak
मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि चोटों के चलते चोकसी को अस्पताल भर्ती कराया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि वे डोमिनिका गए नहीं बल्कि उन्हें अगवा करके जबरन ले जाया गया.
भारत से फरार हीरा कारोबारी और पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का सह आरोपी मेहुल चोकसी डोमिनिका में गिरफ्तार हो गया है. भारत प्रत्यर्पित होने के दावों के बीच मेहुल चोकसी रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने आजतक से बातचीत में बताया है कि चोकसी की डोमिनिका में पिटाई की गई है और बिजली से करंट भी दिया गया है. अस्पताल से मेहुल चोकसी की तस्वीरें भी सामने आई हैं. मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि चोटों के चलते चोकसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि वे डोमिनिका गए नहीं बल्कि उन्हें अगवा करके जबरन ले जाया गया ताकि वहां से फिर भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण करना आसान हो, क्योंकि एंटीगुआ से प्रत्यर्पण हो नहीं पा रहा था, इसलिए चोकसी को साजिश करके लाया गया है. वकील ने बताया है कि जिस महिला को चोकसी की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है वह दरअसल उनकी पड़ोसी थी और उस वक्त घर में मौजूद थी, जब जबरन चोकसी को डोमिनिका ले जाया जा रहा था. वकील ने कहा कि हम इन सभी चीजों की जांच की मांग करेंगे.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









