
ईश्वर को नहीं मानती थी महिला, मौत के करीब पहुंचकर कुछ ऐसा देखा कि बदल गई सोच, बताया अनुभव
AajTak
मौत के बाद क्या होता है.यह सवाल सदियों से इंसान को परेशान करता आया है. धर्म, विज्ञान और दर्शन में इस पर लगातार बहस होती रही है, लेकिन आज तक कोई ठोस जवाब नहीं मिल पाया. इसी बीच दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो दावा करते हैं कि उन्होंने मौत के करीब जाकर मौत के बाद का अनुभव महसूस किया. ऐसी ही एक कहानी अमेरिका की एरिका टेट की है.
अमेरिका के न्यू जर्सी में साल 2015 में हुई एक खतरनाक दुर्घटना ने 22 साल की एरिका टेट (Erica Tait) की जिंदगी ही नहीं, सोच भी पूरी तरह बदल दी. एक रोमांचक हाइकिंग ट्रिप पर अकेले निकली एरिका बिना किसी सेफ्टी इक्विपमेंट के पैलिसेड्स क्लिफ्स पर चढ़ाई कर रही थीं, तभी उनका पैर फिसल गया और वह करीब 60 फीट नीचे चट्टानों पर जा गिरीं.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में एरिका की रीढ़ की हड्डी, पेल्विस, दोनों हाथ और कई पसलियां टूट गईं, वहीं दोनों फेफड़े भी गंभीर रूप से घायल हो गए. हालत इतनी नाजुक थी कि सांस लेना तक मुश्किल हो गया. चमत्कार यह रहा कि उन्होंने किसी तरह फोन से मदद के लिए कॉल कर दी, लेकिन अपनी सही लोकेशन नहीं बता सकीं. इसके बाद एरिका को सात घंटे तक दर्द में तड़पते हुए रेस्क्यू का इंतज़ार करना पड़ा.
अस्तित्व शरीर नहीं, बल्कि कुछ ऐसा है जो कभी खत्म नहीं होता
एरिका का दावा है कि इसी दौरान उन्हें एक ऐसा अनुभव हुआ, जिसने उनकी पूरी सोच बदल दी. उन्होंने बताया कि उनका दर्द जैसे अचानक खत्म हो गया और उनकी चेतना शरीर से अलग होकर ऊपर की ओर चली गई. उन्हें गहरी शांति महसूस हुई और पहली बार एहसास हुआ कि उनका असली अस्तित्व शरीर नहीं, बल्कि कुछ ऐसा है जो कभी खत्म नहीं होता.
एरिका के मुताबिक, उन्होंने एक बेहद चमकदार सफेद रोशनी देखी, जिसे वह ईश्वर या ‘यूनिवर्सल कॉन्शसनेस’ जैसा बताती हैं. उस पल उन्हें महसूस हुआ कि इस ब्रह्मांड में सब कुछ एक ही ऊर्जा से जुड़ा है, बस कंपन की गति अलग-अलग है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









