
ईशा योग सेंटर में एक दिन... जहां योग, सिर्फ आसन नहीं, आत्मा की खोज है!
AajTak
कोयंबटूर में वेलियांगिरी पहाड़ों के बीचोंबीच बसा ईशा योग केंद्र, योग के साथ-साथ आध्यात्मिकता का भी मेल है. यहां दिन की शुरुआत सुबह साढ़े पांच बजे गुरु पूजा से होती है, जिसके बाद साधक योग और मेडिटेशन से लेकर सेवा भी कर सकते हैं. इस सेंटर में इन तमाम गतिविधियों के बीच बीता एक दिन योग के बारे में मेरी तमाम पुरानी सोच को तोड़ने वाला साबित हुआ.
इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर हम कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में हैं. पहाड़ों के बीचोंबीच सद्गुरु का ये आश्रम योग और आध्यात्मिकता की एक नई दुनिया खोलता है. वो दुनिया, जिसमें शांति तो ही है, साथ ही अलग किस्म की उठापटक है. खुद को खोजने की-पाने की. घने पेड़ों और पहाड़ों से तिरते-गिरते बादलों के बीच बसे आश्रम में हमने एक पूरा दिन बिताया और महसूस किया कि योग सिर्फ शारीरिक कसरत नहीं, बल्कि आत्मा की गांठ खोजने का एक जरिया है. वैसे तो यहां साधकों के लिए दिन की शुरुआत सुबह के तीन बजे ही हो जाती हैं, लेकिन वो उनका निजी समय है. इसमें बाहरियों का दखल नहीं. मेहमानों के लिए सुबह साढ़े पांच बजे का समय तय है. सूर्यकुंड मंडपम में गुरु पूजा से गतिविधि शुरू होती है. सुबह सवा पांच बजे कॉटेज से निकलकर बमुश्किल दस मिनट में मैं सूर्यकुंड पहुंच गई.
यहां कुछ भी बनावटी नहीं लगता. पत्थर के ही ठंडे फर्श पर लोग आसन लगाए बैठे हैं. हर उम्र, हर जेंडर और दुनिया के अलग-अलग कोनों से आए हुए लोग. तभी मंत्रोच्चार शुरू होता है. आवाजें और लहजे अलग हैं, लेकिन उच्चारण एक जैसा- ट्रेंड. बैठे हुए ज्यादातर लोग शायद हिंदी न जानते हों, फिर भी संस्कृत का उच्चारण शुद्ध. इसके बाद ओम नमः शिवाय का जाप शुरू होता है, जो चलता रहता है, आप चाहे जितनी देर बैठकर जाप कर लें.
इसी बीच कुछ लोग पीछे की तरफ जाकर योग करने लगे. ये पुराने लोग हैं, जो ईशा योग सेंटर में पहले भी आ चुके, या किसी और शहर में ईशा योग की ट्रेनिंग ले चुके. कुछ लोग ध्यान में मग्न हैं.
यहीं सटा हुआ सूर्यकुंड है. वो सरोवर, जहां लोग स्नान करते हैं. ये जगह पुरुषों के लिए रिर्जव्ड है. कुछ दूरी पर महिलाओं के लिए चंद्रकुंड बना हुआ है. दोनों ही कुंडों में शिवलिंग हैं. सॉलिडिफाइड मर्करी से बने शिवलिंग से एक खास किस्म की ऊर्जा निकलती है. यहां स्नान किसी पूल में नहाने की तरह छोटे पल की खुशी नहीं देता, बल्कि कोई भाव देर तक ठहरा रहता है.
लगभग 150 एकड़ में फैले आश्रम में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर श्राइन्स बने हुए हैं. कह सकते हैं कि बेहद छोटे आकार के मंदिर, जहां वही ऊर्जा है. साधकों और आश्रम आने वालों को हर वक्त ईश्वर से जोड़े रखने की ये कोशिश वाकई अलग है. लोग आते-जाते यहां रुकते और भस्म माथे पर लगाकर निकल जाते हैं. कुछ ही दूरी पर लिंग भैरवी मंदिर है.
सुबह लगभग साढ़े सात बजे यहां आरती होती है. किसी भी मंदिर की तरह यहां भी देवी पूजा के लिए सामान मिलेगा लेकिन काफी शांति से. आप पर्ची कटाइए और अपनी टोकरी लेकर चले जाइए. जगह-जगह प्लीज मेंटेन साइलेंस का बोर्ड लेकर खड़े वॉलंटियर्स. फुसफुसाहट भी हो तो वॉलंटियर आप पास आ जाएंगे और मुस्कुराते हुए चुप रहने का इशारा करेंगे. आश्रम के हर कोने में भारी भीड़ के बाद भी कोई हो-हल्ला नहीं सुनाई देता.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







