
ईरान से भीषण युद्ध की आशंका के बीच इजरायल का गाजा पर हमला जारी, 18 लोगों की मौत
AajTak
इजरायली हवाई हमले में गाजा शहर के ज़ीतून उपनगर में पांच लोग मारे गए और मिस्र की सीमा के पास राफा में दो अन्य मारे गए. लड़ाई जारी रहने के बीच, हमास ने गुरुवार को होने वाली मिस्र और कतर की मध्यस्थता वाली नई वार्ता पर संदेह व्यक्त किया.
गाजा में लड़ाई को रोकने और ईरान तथा उसके सहयोगियों के साथ व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष को रोकने के लिए एक समझौते के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच इजरायली सेना ने दक्षिणी गाजा शहर खान यूनिस के पास हमला जारी रखा है. फिलिस्तीनी डॉक्टर्स ने कहा कि खान यूनिस पर सोमवार को इजरायली सैन्य हमलों में कम से कम 18 लोग मारे गए और कई घायल हो गए. इस बीच, नए निकासी आदेशों के कारण हमले वाले क्षेत्र से कई परिवार और विस्थापित लोग बाहर निकल आए. लोगों से क्षेत्र खाली करने के लिए कहा गया था.
डॉक्टर्स ने कहा, इजरायली हवाई हमले में गाजा शहर के ज़ीतून उपनगर में पांच लोग मारे गए और मिस्र की सीमा के पास राफा में दो अन्य मारे गए. लड़ाई जारी रहने के बीच, हमास ने गुरुवार को होने वाली मिस्र और कतर की मध्यस्थता वाली नई वार्ता पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि उसे इजरायली पक्ष की ओर से कोई हलचल नहीं दिखी है.
ग्रुप ने रविवार को कहा कि मध्यस्थों को इजरायल को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के विचारों के आधार पर युद्ध विराम प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए मजबूर करना चाहिए.
हमास के करीबी दो सूत्रों ने न्यूज एजेंसी रायटर को बताया कि ग्रुप को विश्वास है कि वार्ता के लिए नए आह्वान को पहले से ही इजरायल के साथ कोआर्डिनेटे किया गया था. उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया, ताकि तेहरान में समूह के प्रमुख इस्माइल हनीयाह और लेबनान में एक शीर्ष हिजबुल्लाह नेता की हत्या के लिए ईरान और हिजबुल्लाह की प्रतिक्रियाओं को रोका जा सके.
नेतन्याहू पर ये आरोप मध्यस्थता की कोशिश में लगे एक फिलिस्तीनी अधिकारी ने कहा कि आप कह सकते हैं कि यह एक हल्की अस्वीकृति है. अगर हमास को एक व्यावहारिक योजना मिलती है, तो प्रस्ताव पर इजरायल की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है, चीजें बदल सकती हैं, लेकिन अब तक हमास का मानना है कि नेतन्याहू किसी समझौते पर पहुंचने के लिए गंभीर नहीं हैं. वार्ता पर हमास की प्रतिक्रिया तब आई जब बड़े पैमाने पर टकराव की तैयारी बढ़ गई है. इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन को बताया कि ईरान, इजरायल पर बड़े सैन्य हमले की तैयारी कर रहा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









