
ईरान में बिना हिजाब के ऑनलाइन कॉन्सर्ट करने पर सिंगर गिरफ्तार, YouTube पर शेयर किया था वीडियो
AajTak
ईरान में यूट्यूब सिंगर को बिना हिजाब पहने कॉन्सर्ट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. ईरानी अधिकारियों ने 27 वर्षीय गायिका पारस्तू अहमदी को गिरफ्तार किया है.
ईरान में यूट्यूब सिंगर को बिना हिजाब पहने कॉन्सर्ट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. ईरानी अधिकारियों ने 27 वर्षीय गायिका पारस्तू अहमदी को गिरफ्तार किया है, क्योंकि उन्होंने YouTube पर एक वर्चुअल कॉन्सर्ट पोस्ट किया था, जिसमें पारस्तू अहमदी ने हिजाब पहने बिना परफॉर्म कर दिया. उनके वकील मिलाद पनाहिपुर के अनुसार, शनिवार को उनकी गिरफ्तारी हुई. अहमदी के ऑनलाइन कॉन्सर्ट की काफी चर्चा है. जिसमें उन्होंने चार मेल सिंगर्स के साथ एक काले रंग की स्ट्रैपी बॉडीकॉन ड्रेस में गाना गाया था. इस कॉन्सर्ट को 1.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया.
वीडियो में उन्होंने खुद को 'एक लड़की के रूप में पेश किया जो अपने अधिकार के लिए आगे आ सकती है. जो उन लोगों के लिए गाना चाहती है जिन्हें वे प्यार करती है.' वीडियो के डिटेल में उन्होंने लिखा, 'यह एक ऐसा अधिकार है जिसे मैं अनदेखा नहीं कर सकती, उस देश के लिए गाना जिसे मैं बेहद प्यार करती हूं.'
ईरानी न्यायपालिका ने कथित तौर पर अहमदी के गिरफ्तारी से एक दिन पहले उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था. अधिकारियों ने आरोप या उनकी हिरासत की जगह का खुलासा नहीं किया है. उनके बैंड के दो संगीतकार, सोहेल फगीह नासिरी और एहसान बेराघदार को भी उसी दिन तेहरान में गिरफ्तार किया गया था.
पनाहिपुर के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस ने लिखा कि दुर्भाग्य से हमें अहमदी के खिलाफ आरोपों के बारे में नहीं पता, जिन्होंने उन्हें गिरफ्तार किया या हिरासत में रखा. लेकिन हम कानूनी अधिकारियों के जरिए मामले की जांच करेंगे.
ईरान में सख्त है नियम 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से ईरान ने महिलाओं को मेल और फीमेल दर्शकों के सामने गाने या सार्वजनिक रूप से या मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर बिना हिजाब के आने से रोकने के लिए सख्त नियम बनाए हैं. इन कानूनों का उल्लंघन करने पर गंभीर परिणाम भुगतने हो सकते हैं. ईरान में ड्रेस कोड को लेकर कड़े नियम हैं. हालांकि, देश में इसका विरोध भी जोर शोर से चल रहा है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








