
ईरान पर US-इजरायल हमले की AIMPLB ने कड़ी निंदा की, UN से युद्ध विराम की अपील, कहा- 'मिडिल ईस्ट में युद्ध...'
ABP News
US-Israel Iran War: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले की निंदा की है. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से युद्ध विराम की अपील की है.
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए संयुक्त हमले की कड़ी निंदा की है. बोर्ड ने कहा कि यह हमला आक्रामक है और इससे पूरे मध्य-पूर्व क्षेत्र में युद्ध का खतरा बढ़ गया है. बोर्ड ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे तुरंत जरूरी कदम उठाकर युद्धविराम कराएं और इस क्षेत्र को बड़े युद्ध में बदलने से रोकें.
बोर्ड के प्रवक्ता डॉ. एस. क्यू. आर. इलियास ने प्रेस बयान में कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत चल रही थी और इसमें अच्छी प्रगति हो चुकी थी. ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे थे, उनके अनुसार ईरान अमेरिका की लगभग सभी शर्तों पर सहमत हो गया था. इसके बावजूद अमेरिका ने अचानक बातचीत खत्म करने की घोषणा की और तुरंत इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला कर दिया. इससे साफ होता है कि बातचीत केवल एक बहाना था और असल में हमला पहले से तय था.
Strong Condemnation of Open Aggression by the United States and Israel Against Iran.United Nations Must Ensure Immediate Ceasefire and InterventionAll India Muslim Personal Law BoardThe All India Muslim Personal Law Board strongly and unequivocally condemns the joint and open… pic.twitter.com/F65OlA2G7s













