
ईरान ने IAEA के अफसरों को नहीं करने दी परमाणु ठिकाने की जांच, जंग के बीच बड़े खतरे का अंदेशा!
AajTak
ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले का खतरा सताने लगा है. IAEA का कहना है कि ईरान में उनके निरीक्षकों को एक दिन पहले ईरानी सरकार ने बताया कि वह परमाणु ठिकानों का फिलहाल निरीक्षण नहीं कर सकते हैं.
इजरायल पर ईरान के 300 मिसाइल दागने के बाद अब दुनियाभर के देशों को यह चिंता सता रही है कि इसके जवाब में इजरायल कौन सा बड़ा कदम उठाएगा और जब इजरायल अपने दुश्मन देश ईरान पर हमला करेगा तो कौन-कौन से देश खुलकर इजरायल का समर्थन करेंगे. इन आशंकाओं के बीच अब ईरान के परमाणु ठिकाने पर हमले की आशंका जताई जा रही है.
इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के चीफ राफेल ग्रॉसी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,'हमें हमेशा इस बात की चिंता रहती है. ईरान में हमारे निरीक्षकों को एक दिन पहले ईरानी सरकार ने बताया कि हम उन परमाणु ठिकानों का निरीक्षण नहीं कर सकते, जिनकी जांच हम रोजाना करते हैं. ईरान ने हमसे कहा कि सुरक्षा कारणों से साइट को बंद रखा गया है.'
ईरान ने IAEA को निरीक्षण से रोका
राफेल ग्रॉसी ने आगे बताया,'ईरान की साइट्स आज निरीक्षण के लिए फिर खोली जाएंगी. उन्होंने कहा कि मैंने जांच करने वाले इंस्पेक्टर्स को वहीं रुकने के लिए कहा है. मैंने उनसे कहा है कि वह तब तक वापस न आएं जब तक यह न पुख्ता कर लिया जाए कि स्थिति पूरी तरह से शांत हो गई है. हालांकि, हम यह कह सकते हैं कि इस जंग से हमारी निरीक्षण गतिविधि पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. लेकिन निःसंदेह हम हमेशा अत्यधिक संयम बरतने का आह्वान करते हैं.'
ईरान ने इजरायल पर दागी मिसाइलें
बता दें कि ईरान ने 13 अप्रैल की आधीरात को इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किए थे. ईरान ने इजरायल पर 300 से ज्यादा अलग-अलग तरह के ड्रोन हमले किए थे, जिनमें किलर ड्रोन से लेकर बैलिस्टिक मिसाइल और क्रूज मिसाइलें शामिल थी. इस हमले के तुरंत बाद इजरायली सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया था.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










