
ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान कल से पाकिस्तान के दौरे पर, जानें- क्या है उनके इस दौरे का एजेंडा
AajTak
पाकिस्तान के दौरे पर पेजेश्कियान के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसमें ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची से लेकर वरिष्ठ मंत्री और अन्य उच्च अधिकारी होंगे.
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान (Masoud Pezeshkian) पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का कल दौरा करेंगे. वह शहबाज शरीफ के निमंत्रण पर दो से तीन अगस्त को पाकिस्तान के राजकीय दौरे पर होंगे.
पाकिस्तान के दौरे पर पेजेश्कियान के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसमें ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची से लेकर वरिष्ठ मंत्री और अन्य उच्च अधिकारी होंगे.
इस दौरान पेजेश्कियान पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से भी मुलाकात करेंगे. साथ ही वह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी करेंगे.
बता दें कि ईरान के राष्ट्रपति के तौर पर यह पेजेश्कियान का पहला आधिकारिक दौरा होगा. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 26 मई 2025 को ही ईरान के दौरे पर गए थे. ईरान के राष्ट्रपति के इस पाकिस्तान दौरे से दोनों देसों के बीच संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है.
बता दें कि उनका ये दौरा ईरान के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की अप्रैल 2024 की यात्रा के बाद हो रहा है और इसे कूटनीतिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










