
ईरान के करीब पहुंचा अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा, तेहरान की चेतावनी- उंगलियां ट्रिगर पर ही
AajTak
अमेरिकी नौसेना का सबसे विध्वंसक बेड़ा यूएसएस अब्राहम लिंकन ईरान के करीब पहुंच गया है. इजरायल भी सरप्राइज वॉर के लिए खुद को तैयार कर रहा है. वहीं, ईरान ने वॉशिंगटन को चेतावनी देते हुए कहा है कि हमारी उंगलियां ट्रिगर पर ही हैं.
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ता दिख रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि ईरान बातचीत में रुचि दिखा रहा है. इस बयान के बाद तेहरान ने चेतावनी दी है कि हमारी उंगलियां ट्रिगर पर ही हैं. बयानी जंग के बीच अमेरिका का सबसे विध्वंसक युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन अब ईरान के करीब पहुंच चुका है. अमेरिका के जंगी बेड़े का ईरान के करीब पहुंचने का मतलब है कि कुछ बड़ा होने वाला है. क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपनी धमकी को सच साबित करने वाले हैं, या फिर ईरान पर दवाब बनाने के लिए अमेरिका ने अपना जंगी बेड़ा ईरान भेजा है?
अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन के साथ पूरा जंगी बेड़ा चलता है. इस युद्धपोत को अमेरिका के दुश्मनों का काल माना जाता है और कहा जाता है कि यह युद्धपोत अकेले ही ईरान की पूरी सेना को धूल चटा सकता हैं. इस युद्धपोत के साथ स्ट्राइक ग्रुप चलता है, जिसमें गाइडेड मिलाइल क्रूजर, विध्वंसक जहाज, सबमरीन और अन्य जहाज भी होते हैं. यूएसएस अब्राहम लिंकन को समंदर में चलता-फिरता सबसे बड़ा जंगी बेड़ा माना जाता है. इस युद्धपोत पर अमेरिका के सबसे घातक लड़ाकू विमान तैनात हैं.
यूएसएस अब्राहम लिंकन जल, थल और नभ, कहीं से भी युद्ध की स्थिती में दुश्मन पर प्रचंड प्रहार कर सकता है. अगर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को नक्शे से मिटाने की धमकी दी है, तो उसके पीछे बड़ी वजह अमेरिका के पास मौजूद घातक हथियार हैं. डिफेंस एक्सपर्ट मानते है कि अमेरिका के पास ऐसे विध्वंसक हथियार मौजूद है, जो ईरान की पूरी सेना पर भारी पड़ेंगे. अमेरिका के पास कई खास हथियार सिस्टम हैं जो ईरान के सैन्य ठिकानों और मिसाइल साइट्स जैसे खतरनाक टारगेट को चंद मिनटों में निशाना बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ईरान के रईसजादों की ऐसी है लग्जरी लाइफ... जिससे और भड़का वहां के Gen-Z का गुस्सा
ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम के लिए अमेरिकी लड़ाकू विमानों और मिसाइलों को रोक पाना मुश्किल माना जा रहा है. अमेरिका के पास ऐसे पांच हथियार हैं, जिसका तोड़ ईरान के पास नहीं है. ईरान और इजरायल युद्ध के दौरान अमेरिका के स्टेल्थ बॉम्बर्स यानी बी-2 बॉम्बर्स ने ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया था. ईरानी सेना का एयर डिफेंस सिस्टम और रडार अमेरिकी बी-2 बॉम्बर का पता लगाने में नाकाम रहे थे. यानी बी-2 बॉम्बर से निपटना ईरान के लिए मुश्किल ही नहीं, बल्कि अंभव सा है.
अमेरिका बना रहा 52 नए बी-2 बॉम्बर

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






