
ईरान की अंडरग्राउंड न्यूक्लियर साइट पर बरसने वाले हैं US के बंकर बस्टर बम? एयरबेस से उड़े 6 बी-2 स्टेल्थ बमवर्षक
AajTak
अमेरिका के मिसौरी स्थित व्हाइटमैन वायुसेना अड्डे से 6 बी-2 स्टेल्थ बमवर्षक विमान गुआम स्थित अमेरिकी वायुसेना अड्डे की ओर जाते हुए दिखे हैं. ये बॉम्बर बिना ईंधन के उड़े हैं. ऐसा लगता है कि इसमें भारी पेलोड हो.
अमेरिका के बंकर-बस्टर बम ईरान के अत्यधिक सुरक्षित परमाणु संयंत्र को निशाना बना सकते हैं. ऐसा अनुमान इसलिए लगाया जा रहा है, क्योंकि अमेरिका से 6 बी-2 स्टेल्थ फाइटर जेट ने उड़ान भरी है.
फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा और हवाई यातायात नियंत्रण के ऑडियो कम्युनिकेशन के अनुसार, अमेरिका के मिसौरी स्थित व्हाइटमैन वायुसेना अड्डे से 6 बी-2 स्टेल्थ बमवर्षक विमान गुआम स्थित अमेरिकी वायुसेना अड्डे की ओर जाते हुए दिखे हैं.
बिना ईंधन के ऊड़े थे बी-2 बॉम्बर इन बी-2 स्टेल्थ बॉम्बर ने मिसौरी से उड़ान भरने के बाद प्रशांत महासागर के ऊपर ईंधन भरा था. इससे यह संकेत मिलता है कि वे ईंधन टैंक के बिना उड़े थे, क्योंकि विमान में भारी मात्रा में पेलोड था. इससे यह संभावना जताई जा रही है कि इन विमानों में भारी-भरकम बंकर-बस्टर बम हो सकते हैं.
एक बी-2 बॉम्बर में दो बंकर बस्टर ले जाने की है क्षमता एक बी-2 स्टेल्थ फाइटर जेट 15 टन के दो बंकर-बस्टर बम ले जा सकता है. ये बंकर बम केवल अमेरिका के पास है. विशेषज्ञों का कहना है कि ये बम ईरान के सबसे ज्यादा मजबूत परमाणु स्थल फ़ोर्डो को निशाना बनाने के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं. क्योंकि, उसे सिर्फ बंकर बस्टर बम ही तबाह कर सकता है और ये सिर्फ अमेरिका के पास है. वहीं इजरायल को इस वक्त बंकर बस्टर बम की सख्त जरूरत है.
यह भी पढ़ें: जंग के बीच खामेनेई ने चुने अपने तीन संभावित उत्तराधिकारी, इसमें बेटे का नाम शामिल नहीं
ट्रंप ने दो सप्ताह के अंदर निर्णय लेने की कही थी बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कह चुके हैं कि ईरान पर हमले को लेकर विचार कर रहे हैं. ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत के लिए आना होगा. ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि वह ईरान पर हमले के लिए दो सप्ताह के अंदर निर्णय लेंगे कि इसके लिए आदेश दें या नहीं. वहीं इजरायल ने साफ कर दिया है कि फोर्डो के दुर्गम इलाके में हमले के लिए अमेरिका आता है तो ठीक नहीं तो वो अकेले ही कार्रवाई करेगा.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







