
ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमले की चाहत रखने वाले इजरायल के नए रक्षा मंत्री काट्ज कौन हैं?
AajTak
इजरायल के नए रक्षा मंत्री कैट्ज ने कहा,
इजरायल (Israel) के नए रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज (Yisrael Katz) ने कहा कि ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर हमला करने के लिए डिप्लोमेटिक, ऑपरेशनल और सामरिक स्थिति पहले कभी इतनी मुमकिन, यथार्थवादी और संभावित नहीं रही जितनी कि अब है. कैट्ज ने कहा कि इस साल ईरान पर पिछले दो इजरायली हमले (13-14 अप्रैल और 1 अक्टूबर) यहूदी राज्य पर तेहरान द्वारा बड़े पैमाने पर हमलों के बाद जवाबी हमले थे. इससे यह साफ हो गया है कि इजरायली वायु सेना इस्लामिक गणराज्य की वायु रक्षा प्रणालियों के सबसे उन्नत पहलुओं से भी कितनी बेहतर है.
रक्षा मंत्री कैट्ज ने कहा, "सबसे अहम मकसद को हासिल करने यानी इजरायल पर मंडरा रहे विनाश के खतरे को खत्म करने और हटाने का अच्छा मौका है. आज, बड़े राष्ट्रीय और रक्षा प्रतिष्ठान की आम सहमति है कि हमें ईरानी न्यूक्लियर प्रोग्राम को सुरक्षा और कूटनीतिक मोर्चे पर फेल करने की जरूरत है."
कैट्ज के बयान के बावजूद, पूर्व प्रधानमंत्रियों नफ्ताली बेनेट और यायर लैपिड सहित कई अधिकारियों ने 26 अक्टूबर को ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर हमला करने के लिए वायु सेना को बुलाया था. इसके बजाय, सरकार ने वायु सेना को ईरान में लगभग 20 बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन और एयर डिफेंस साइट्स पर हमला करने का आदेश दिया.
कैट्ज की ऑफिस ने इस बारे में पूछे गए सवाल का कोई जवाब नहीं दिया था कि क्या इजरायल यकीनन ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हमला करने के लिए तैयार है, क्योंकि सरकार ने 26 अक्टूबर को ऐसा नहीं करने का फैसला लिया था.
'तब तक युद्ध विराम नहीं...'
नए रक्षा मंत्री कैट्ज ने आगे कहा कि हिज्बुल्लाह के साथ तब तक कोई युद्ध विराम नहीं होगा, जब तक कि वह लेबनान में लिटानी नदी के उत्तर में रहने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो जाता. तब तक भी नहीं जब तक कि इजरायल हिज्बुल्लाह के वादे को सैन्य बल के साथ लागू करने का अधिकार हासिल नहीं कर लेता.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








