
ईमेल से हुआ Raj Kundra के डर्टी पिक्चर प्रोजेक्ट 'ख्वाब' का खुलासा, कैमरा एंगल से लेकर एक-एक सीन की है जानकारी
Zee News
एक ईमेल के जरिए बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) के डर्टी पिक्चर प्रोजेक्ट 'ख्वाब' खुलासा हुआ है, जिसमें पॉर्न की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर पूरी प्लानिंग की गई थी. इसके लिए बकायदा सिनोप्सिस भी तैयार किया गया था और इस 10 मुद्दों पर चर्चा की गई थी.
मुंबई: सॉफ्ट पॉर्नोग्राफी केस (Soft Pornography Case) में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं और राज कुंद्रा (Raj Kundra) के अलग-अलग कारनामे सामने आ रहे हैं. अब एक ईमेल से राज कुंद्रा के डर्टी पिक्चर प्रोजेक्ट 'ख्वाब' खुलासा हुआ है, जिसके जरिए पॉर्न की लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी प्लानिंग की गई थी. इसके लिए बकायदा सिनोप्सिस भी तैयार किया गया था और इस सिनोप्सिस में 10 मुद्दों पर चर्चा की गई थी. 14 अगस्त 2020 को शाम के 5 बजकर 25 मिनट पर पारस रांधवा और ज्योति ठाकुर नाम के दो लोगों को ईमेल भेजा गया है. ईमेल में Hotshot के कॉन्टेंट हेड की ओर से लिखे गए विवरण में प्रोजेक्ट 'ख्वाब' को लेकर सिलसिलेवार जानकारी दी गई है. इसमें शूटिंग कैसे होगी? कैमरा किस एंगल पर रहेगा, जिससे लाइव स्ट्रिमिंग करने वाले आर्टिस्ट को ज्यादा से ज्यादा दिखा सकें. OTT प्लेटफॉर्म के सब्सक्राइबर को बढाया जा सके. ये सभी जानकारियां ईमेल में दी गई हैं. इसके साथ ही अभिनेत्री को किस तरह से बोल्ड और न्यूड होना है, ईमेल में यह भी बताया गया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








