
ईद पर 18 पोते-पोतियों के साथ दिखे यूएई के राष्ट्रपति, गोद में दिखी नन्ही शहजादी; Photo
AajTak
सऊदी अरब, यूएई जैसे मध्य-पूर्व के इस्लामिक देशों में बुधवार को ईद मनाई गई. इस मौके पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान अपने परिवार के छोटे सदस्यों यानी पोते-पोतियों के साथ नजर आए. राष्ट्रपति के 18 पोते-पोतियां हैं.
गुरुवार 11 अप्रैल को भारत में ईद मनाई जा रही है. इससे ठीक एक दिन पहले यानी बुधवार 10 अप्रैल को सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे मध्य-पूर्व के इस्लामिक देशों ने ईद की खुशियां मनाईं. ईद के मौके पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने पोते-पोतियों के साथ दिख रहे हैं.
तस्वीर इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें यूएई के शेख अपने सभी 18 पोते-पोतियों के साथ दिख रहे हैं. तस्वीर शेयर करते हुए अल-नाहयान ने लिखा, 'ईद उल-फितर मना रहे और परिवार, दोस्तों, करीबियों के साथ कीमती वक्त बिता रहे सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं. इस तरह के अवसर अल्लाह की नेमत हैं और यह एक ऐसा वक्त है जिसका आनंद उठाया जाना चाहिए.'
यूएई के राष्ट्रपति ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो अपने 18 पोते-पोतियों से घिरे बैठे दिख रहे हैं. तस्वीर में उनकी तीन पोतियों ने हिजाब पहन रखा है और बाकी पोतियां रंग-बिरंगी अरबी परिधान में नजर आ रही हैं.
शेख नाहयान पोते-पोतियों के बीच बैठे मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपनी सबसे छोटी पोती को गोद में उठा रखा है जो गुलाबी रंग की ड्रेस में काफी क्यूट दिख रही है.
ईद पर पोते-पोतियों के साथ तस्वीर शेयर करते आए हैं यूएई के राष्ट्रपति
यूएई के राष्ट्रपति ईद के मौके पर पहले भी पोते-पोतियों के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते आए हैं. पिछले साल भी उन्होंने ऐसी ही एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो अपने पोते-पोतियों के बीच बैठे नजर आ रहे थे. उनकी गोद में उनका सबसे छोटा पोता था जो प्यार से उनके चेहरे पर हाथ फेरता दिखा था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








