
इस हफ्ते घटे सरसों तेल के दाम, इंडोनेशिया के इस फैसले से होगा और सस्ता!
AajTak
Mustard Oil Price: विदेशी बाजारों में खाने वाले तेलों के भाव टूटे हैं. पिछले दिनों सरकार ने तेल उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इसकी कीमतों में कटौती पर चर्चा की थी.
महंगाई (Inflation) से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है. आने वाले दिनों में खाने वाले तेलों (Edible Oil Price) के दाम में और गिरावट दर्ज की जा सकती है. इंडोनेशिया (Indonesia) ने पाम ऑयल (Palm Oil) के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है. 31 अगस्त तक सभी पाम तेल प्रोडक्ट्स पर से इंडोनेशिया ने अपनी कस्टम ड्यूटी खत्म कर दी है. इंडोनेशिया दुनिया में सबसे अधिक पाम ऑयल निर्यात करने वाला देश है. दूसरी तरफ विदेशी बाजारों में खाने वाले तेलों के भाव टूटे हैं. पिछले दिनों सरकार ने तेल उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक इसकी कीमतों में कटौती पर चर्चा की थी.
सस्ता हुआ सरसों तेल
विदेशी बाजारों में खाद्य तेल के भाव में टूटन का असर फिलहाल देश के खुदरा बाजार में नहीं दिखा रहा है. अभी तक तेल के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) में गिरावट नहीं दर्ज की गई है. वैश्विक तेल कीमतों में गिरावट का लाभ उपभोक्ताओं को अभी नहीं मिल पा रहा है. पीटीआई के मुताबिक इस सप्ताह सरसों पक्की घानी और कच्ची घानी तेल की कीमतें भी क्रमश: 35-35 रुपये घटकर 2,280-2,360 रुपये और 2,320-2,425 रुपये टिन (15 किलो) पर बंद हुईं.
खुदरा बाजार में नहीं दिख रहा असर
तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में सरकार ने MRP में लगभग 15 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने का निर्देश दिया था. लेकिन अभी तक खुदरा कीमतों पर कटौती नहीं देखने को मिली है. सरकार चाहती है कि विदेशी बाजार में सस्ते हुए तेल का फायदा आम लोगों को भी मिले. मगर ऐसा होता हुआ अभी दिख नहीं रहा है. जून में भी खाने का तेल बनाने वाली कंपनियों ने MRP में कटौती का ऐलान किया था.
इंपोर्ट शुल्क में कटौती

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










