
इस सेलिब्रिटी ने मांगा ‘भूलने का अधिकार’, कहा-गूगल हमें अपने अतीत को भूलने नहीं दे रहा है
Zee News
रियलिटी शोज की जानी-मानी हस्ती आशुतोष कौशिक ने ’भूलने के अधिकार’ के तहत अफसरों को कौशिक के नाम से लिखे गए सभी पोस्ट, वीडियो, लेख को हटाने के लिए प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है.
नई दिल्लीः रियलिटी शोज की जानी-मानी हस्ती आशुतोष कौशिक ने ’भूलने के अधिकार’ के तहत जुमेरात को दिल्ली उच्च न्यायालय से केंद्र और गूगल को हिदायत देने का अनुरोध किया कि उनके कुछ वीडियो, फोटो और लेख विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटाए जाएं क्योंकि ये उनकी जिंदगी पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे है. न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने इस याचिका पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय, गूगल एलएलसी, प्रेस काउंसिल आफ इंडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया निगरानी केंद्र को नोटिस जारी किए है. इन सभी को चार सप्ताह के अंदर उस याचिका पर जवाब देना है जिसमे कहा है कि याचिकाकर्ता ’निजता के अधिकार’ और ’भूलने के अधिकार’ का इस्तेमाल कर रहा है. अदालत ने इस मामले को दिसम्बर में आगे की सुनवाई के लिए लिस्ट किया है. तस्वीरें, वीडियो और लेख 2009 में शराब पीकर गाड़ी चलाने के मुबैयना अपराध के लिए हिरासत में लिए जाने से संबंधित हैं. पुरानी तस्वीरें पोस्ट, वीडियो और लेख हटाए जाएं कौशिक का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील अमित जॉर्ज ने कहा कि जब भी उनका नाम इंटरनेट पर खोजा जाता है, तो उनके पिछले जीवन से संबंधित तस्वीरें गूगल सहित विभिन्न सर्च इंजन पर दिखाई देती है. यह कंटेंट अब मौजूदा वक्त में अप्रासंगिक हैं और उनकी गरिमा और प्रतिष्ठा को गंभीर चोट पहुंचा रहे हैं. याचिका में अफसरों को कौशिक के नाम से लिखे गए सभी पोस्ट, वीडियो, लेख को हटाने के लिए प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










