
इस शहर में चूहे बने प्रशासन के सिर का दर्द, खात्मे के लिए तैनात किये गए ये खास 'शिकारी'
AajTak
इंग्लैंड के एक शहर ब्लैकपूल में भारी बारिश के बाद से शहर में दुनियाभर के चूहे इस कदर भर गए कि लोग परेशान हो गए. हालात इतने बिगड़े कि प्रशासन को इसके खिलाफ खास टीम तैनात करनी पड़ी ताकि शहर के लोगों को इस मुसीबत से बचाया जा सके.
कई बार किसी खास इलाके में कुत्तों या गायों की बहुता अधिक संख्या हो जाने से लोग परेशान हो जाते हैं. ऐसे में प्रशासन एक्शन लेते हुए कुछ न कुछ करते हैं. लेकिन शायद की आपने किसी खास शहर में चूहों का आतंक सुना हो. यानी इतने अधिक चूहे कि लोगों का रहना मुश्किल हो जाए.
हाल में इंग्लैंड के एक शहर ब्लैकपूल का कुछ ऐसा ही हाल हुआ था. यहां भारी बारिश के बाद से शहर में दुनियाभर के चूहे इस कदर भर गए कि लोग परेशान हो गए.
हालात इतने बदतर हुए कि biblical plague कही जाने वाली चूहों की महामारी ही आ गई. ऐसे में प्रशासन को इसके खिलाफ खास टीम तैनात करनी पड़ी ताकि शहर के लोगों को इस मुसीबत से बचाया जा सके. पहले चूहा विशेषज्ञों की एक टीम और पेस्ट कंट्रोलर की एक विशेषज्ञ टीम की बदौलत सब कुछ कंट्रोल हो सका.स्थानीय पार्षद जूली स्लोमन ने लैंक्स लाइव को बताया कि चूहों को ब्लैकपूल के अन्य हिस्सों में भी देखा गया है.
साथ ही चेतावनी दी है कि इलाके में भविष्य की आवास परियोजनाओं में चूहों को नियंत्रित करने के उपाय शामिल होने चाहिए.वुडलार्क चेज़ के स्थानीय लोगों ने चूहों को उनके शेड में घर बनाते, कार के तारों को काटते और यहां तक कि खिड़कियों पर भी बैठे देखा है.
उन्होंने कहा- 'समस्या से निपटने के लिए पेस्ट कंट्रोलर को रखा गया है. मुझे लगता है कि अब डेवलपर और प्रबंधन कंपनी ने समस्या का स्वामित्व ले लिया है, उम्मीद है कि सब ठीक होगा.
यदि इस तरह की समस्या से प्रभावी ढंग से नहीं निपटा गया तो चूहे अन्य क्षेत्रों में चले जाएंगे. उन्होंने कहा- इससे प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम होने के लिए समस्या के पैमाने का आकलन करना महत्वपूर्ण था, और हमारे पास एंकरशोल्मे और व्हाइटहोल्म में प्रभावित अन्य क्षेत्रों की रिपोर्ट थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










