
'इस शहर में आ गई Coronavirus की तीसरी लहर', मंत्री बोले- जल्द होगा पाबंदियों का ऐलान
Zee News
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितिन राउत (Nitin Raut) ने कहा कि नागपुर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अपने पैर जमा चुकी है. उन्होंने संकेत दिए कि संक्रमण रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन जल्द ही पाबंदियों का ऐलान कर सकता है.
नागपुर: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इस बीच कोविड-19 की तीसरी लहर (Covid-19 3rd Wave) की दस्तक महाराष्ट्र के नागपुर में हो गई है. इस बात की जानकारी महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन राउत (Nitin Raut) ने दी है और संकेत दिए हैं कि स्थानीय प्रशासन जल्द ही संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए पाबंदियों का ऐलान कर सकता है. दरअसल, कैबिनेट मंत्री नितिन राउत (Nitin Raut) ने हाल ही में अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की थी, जिसमें राजस्व, पुलिस और स्वास्थ्य समेत कई सरकारी विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. बैठक के बाद नितिन राउत ने कहा, 'नागपुर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अपने पैर जमा चुकी है, क्योंकि दो दिनों में दोहरे अंक में संक्रमण के मामले देखे गए हैं.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










