
इस शख्स के 40 से भी ज्यादा दांत...कि बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
AajTak
मलेशिया के Pratap Muniyandi के मुंह में कुल 42 दांत हैं, जबकि आमतौर पर इंसानों के 32 दांत होते हैं. इसी खास वजह से उनका नाम Guinness World Records में दर्ज किया गया है. प्रताप को सबसे पहले अपने अतिरिक्त दांतों का पता 2021 में चला था और 2023 तक उनके दांतों की संख्या बढ़कर 42 हो गई.
मलेशिया के एक व्यक्ति ने अपने मुंह में सबसे ज्यादा दांत होने का अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाकर लोगों का ध्यान खींचा है. इस व्यक्ति का नाम Pratap Muniyandi है, जिनके मुंह में कुल 42 दांत हैं. आमतौर पर एक इंसान के मुंह में करीब 32 दांत होते हैं, लेकिन प्रताप के पास सामान्य से 10 दांत ज्यादा हैं. इसी वजह से उनका नाम Guinness World Records में दर्ज किया गया है.
2021 में डेंटल एक्स-रे में बात आई सामने 33 साल के प्रताप मुनियांडी पेशे से एक इंजीनियर हैं और मलेशिया के तेल और गैस उद्योग में काम करते हैं. वह एक बच्चे के पिता भी हैं. प्रताप को पहली बार अपने अतिरिक्त दांतों के बारे में तब पता चला जब वह 2021 में अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक समारोह में बैठे थे और चाय पी रहे थे. उसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि उनके मुंह में कुछ नए दांत उग रहे हैं. जब उन्होंने इस बारे में परिवार के लोगों को बताया, तो सभी ने मिलकर उनके दांत गिने. उस समय उनके मुंह में 38 दांत थे. इसके बाद डॉक्टरों ने उनका डेंटल एक्स-रे किया, जिसमें पता चला कि चार और दांत निकलने वाले हैं.
42 दांत से नहीं होती कोई परेशानी कुछ समय बाद, यानी 2023 की शुरुआत तक उनके मुंह में कुल 42 दांत हो गए. हैरानी की बात यह है कि उनके ज्यादातर दांत सही लाइन में उगे हुए हैं और उन्हें इससे कोई परेशानी भी नहीं होती. प्रताप का कहना है कि पहली नजर में लोग यह नहीं समझ पाते कि उनके मुंह में सामान्य से ज्यादा दांत हैं. लेकिन जब वह खुद लोगों को इसके बारे में बताते हैं, तो लोग काफी हैरान हो जाते हैं. कई लोगों को तो यह विश्वास करना भी मुश्किल लगता है कि उनके मुंह में 10 अतिरिक्त दांत हैं.
प्रताप ने यह भी बताया कि ज्यादा दांत होने के बावजूद उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं हुई है. वह अपने दांतों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखते हैं. प्रताप रोज दो बार ब्रश करते हैं और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से फ्लॉस का इस्तेमाल भी करते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







