
इस शख्स की थी ख्वाहिश, स्निकर्स चॉकलेट जैसे ताबूत में दी जाए आखिरी विदाई! ऐसा ही हुआ
AajTak
इंग्लैंड के पॉल ब्रूम चॉकलेट के इतने शौकीन थे कि वे अक्सर मजाक में कहते थे कि मेरे आखिरी सफर में भी ये साथ रहे. उन्होंने कई बार अपने परिवार से कहा कि उन्हें उनकी पसंदीदा स्निकर्स चॉकलेट जैसा ताबूत चाहिए.किसी को अंदाजा नहीं था कि यह मजाक हकीकत बन जाएगा. 55 साल की उम्र में पॉल ब्रूम दुनिया छोड़ चले, और उनके परिवार ने उनकी आखिरी इच्छा को पूरा करते हुए उन्हें कस्टम-मेड स्निकर्स थीम वाले ताबूत में सुपुर्द-ए-खाक किया.
इंग्लैंड के पॉल ब्रूम चॉकलेट के इतने शौकीन थे कि वे अक्सर मजाक में कहते थे कि मेरे आखिरी सफर में भी ये साथ रहे. उन्होंने कई बार अपने परिवार से कहा कि उन्हें उनकी पसंदीदा स्निकर्स चॉकलेट जैसा ताबूत चाहिए.
किसी को अंदाजा नहीं था कि यह मजाक हकीकत बन जाएगा. 55 साल की उम्र में पॉल ब्रूम दुनिया छोड़ चले, और उनके परिवार ने उनकी आखिरी इच्छा को पूरा करते हुए उन्हें कस्टम-मेड स्निकर्स थीम वाले ताबूत में सुपुर्द-ए-खाक किया.
ताबूत पर लिखा था- 'I'm nuts'!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पॉल ब्रूम ने अपनी वसीयत में इस अनोखी अंतिम विदाई का अनुरोध किया था. ताबूत पर उनके मजाकिया अंदाज को दर्शाते हुए 'I'm nuts' लिखा गया था.
फ्यूनरल अरेंजर अली लेगो ने कहा कि पॉल की फैमिली चाहती थी कि उनकी विदाई भी उनके अनोखे व्यक्तित्व की तरह हो. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और चुलबुला अंदाज सभी को याद रहेगा.
पॉल ब्रूम पेशे से एक केयर असिस्टेंट थे और लर्निंग डिसएबिलिटी से जूझ रहे वयस्कों की मदद करते थे. उनकी इस अनोखी अंतिम विदाई की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











