
इस राज्य में हायर एजुकेश के फिल्ड में निकली 1,552 ओहदों के लिए वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
Zee News
कर्नाटक के डिप्टी चीफ मिनिस्टर सीएन अश्वथ नारायण ने जुमेरात को एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा है कि इन पदों पर भर्ती का अमल 20 दिनों के अंदर शुरू कर दिया जाएगा और छह माह के अंदर सभी खाली पोस्ट पर नई तकरुर्री कर दी जाएगी.
बेंगलुरु: कर्नाटक के डिप्टी चीफ मिनिस्टर सीएन अश्वथ नारायण ने ऐलान किया है कि रियासत में 1,242 असिस्टेंट प्रोफेसर और 310 प्रिंसिपल के ओहदों पर सीधी भर्ती के लिए बहुत जल्द नोटिफिकेशन निकाल कर भर्ती का काम किया जाएगा. नारायण ने जुमेरात को एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा है कि इन पदों पर भर्ती का अमल 20 दिनों के अंदर शुरू कर दिया जाएगा और छह माह के अंदर सभी खाली पोस्ट पर नई तकरुर्री कर दी जाएगी. सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन सीएन अश्वथ नारायण ने कहा है कि इन दोनों ओहदों के लिए सिर्फ लिखित परीक्षा ली जाएगी, इसमें इंटरव्यू का कोई प्रोविजन नहीं होगा. उन्होंने कहा कि 2009 के बाद पहली बार इतनी तादाद में राज्य में प्रिंसिपल और 2017 के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर्स की वैकेंसी निकाली गई है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










