
इस राज्य में अगस्त के दूसरे हफ्ते से शुरू होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, CM ने किया ऐलान
AajTak
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि छात्रों को अपने होम सेंटर्स (अपने स्कूल) में परीक्षा देने की अनुमति होगी. परीक्षा केवल मुख्य विषयों की होगी, वैकल्पिक विषय की नहीं.
कोरोना संकट के बीच ज्यादातर राज्यों ने अपने-अपने यहां 10वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द कर दिया है. हालांकि पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड की परीक्षा लेने जा रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज गुरुवार को कहा कि 10वीं की परीक्षा अगस्त के दूसरे हफ्ते में शुरू होगी. तूफान यास के बाद आपदा प्रबंधन और अन्य एजेंसियों के साथ वर्चुअल बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगस्त के दूसरे हफ्ते से 10वीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित की जाएगी. हालांकि उन्होंने कहा कि परीक्षा की समय अवधि में कटौती की जाएगी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी साफ करते हुए कहा कि छात्रों को अपने होम सेंटर्स (अपने स्कूल) में परीक्षा देने की अनुमति होगी. परीक्षा केवल मुख्य विषयों की होगी, वैकल्पिक विषय की नहीं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










