
इस राज्य के विधान सभा परिसर में Namaz के लिए कमरे पर BJP नाराज़, आंदोलन की चेतावनी
Zee News
बीजेपी नेता और पूर्व स्पीकर सीपी सिंह ने भी इस फ़ैसला की मुखालिफत करते हुए परिसर में हनुमान मंदिर बनाने की मांग की है.
रांची: झारखंड विधान सभा (Jharkhand Legislative Assembly) में नमाज़ (Separate Place For Namaz) पढ़ने के लिए एक खास कमरा फराहम करने के फरमान पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. बेजेपी इस सख्त एतराज़ जताया है और मांग की है कि विधान सभा के इहाते में हनुमान मंदिर बने. विधानसभा लोकतंत्र का वह मंदिर है, जिसे किसी धर्म या पंथ की परिधि में समेट कर नहीं रखा जा सकता। लेकिन झारखंड विधानसभा में किसी वर्ग विशेष के लिए नमाज कक्ष का आवंटन किया जाना न केवल एक गलत परंपरा की शुरुआत है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विपरीत है। I'm not against Namaz room but then they should also build a temple at Jharkhand Vidhan Sabha premises. I even demand that Hanuman Temple should be set up there. If Speaker approves we can build the temple at our own cost: Former speaker & BJP leader CP Singh बीजेपी ने फैसले पर उठाए सवाल साथ ही बीजेपी ने झारखंड विधानसभा परिसर में नमाज़ अदा करने के लिए कमरा आवंटित करने के फ़ैसले के ख़िलाफ़ आंदोलन की चेतावनी दी है. विधानसभा में विपक्षी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एक ट्वीट में लिखा, 'विधानसभा लोकतंत्र का वह मंदिर है, जिसे किसी मज़हब या पंथ की परिधि में समेट कर नहीं रखा जा सकता.'' उनके के मुताबिक, नमाज़ के लिए कमरा फराहम करना एक गलत रिवायत की शुरुआत है, बल्कि ये जम्हूरियत के भी खिलाफ है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










