
इस राज्य की विधान सभा में Namaz के लिए अलग से दिया गया कमरा, मचा बवाल
Zee News
Separate Room For Namaz: इस बीच एक बीजेपी विधायक ने मांग की है कि विधान सभा में बहुसंख्यक विधायकों के लिए एक मंदिर भी बनाया जाना चाहिए.
रांची: झारखंड विधान सभा में नमाज पढ़ने के लिए एक खास कमरा आवंटित करने के आदेश पर विवाद बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को विधान सभा सचिवालय ने आदेश जारी कर कहा कि रूम नंबर 348 को नमाज कक्ष के लिए आवंटित किया जाता है. अब बीजेपी ने इस आदेश पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि बहुसंख्यक विधायकों की भावना का ख्याल रखते हुए विधान सभा में मंदिर का निर्माण हो. हालांकि जेएमएम जो कि इस वक्त झारखंड में सरकार चला रही है उसका कहना है कि ये व्यवस्था पुरानी है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ये सब वोट बैंक की राजनीति है. तुष्टिकरण के लिए ये सब हो रहा है. लोकतंत्र के मंदिर पर सरकार ने धब्बा लगाया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










