
इस राज्य की महिला कर्मचारियों को डबल तोहफा, 1000 रुपये के साथ शुक्रवार को काम में दो घंटे की छूट
AajTak
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सरकारी महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है. अब राज्य सरकार ने महिलाओं को शुक्रवार को काम में दो घंटे की छूट दे दी है. इसका मतलब ये हुआ कि शुक्रवार को वो 9 बजे की जगह 11 बजे दफ्तर पहुंच सकती है. सरकार ने महिलाओं को 1000 रुपये देने का भी फैसला लिया है.
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सरकारी महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है. लेफ्टिनेंट गवर्नर ने महिला कर्मचारियों को शुक्रवार को काम की अवधि में दो घंटे की कटौती का तोहफा दिया है. इसका मतलब ये हुआ कि अब पुडुचेरी में महिलाओं को शुक्रवार को 7 घंटे काम करना होगा.
लेफ्टिनेंट गवर्नर तमिलसई सुंदरराजन ने कहा कि उन्होंने पहले सीएम रंगासामी से महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए काम की अवधि दो घंटे कम करने का अनुरोध किया था. उन्होंने कहा कि अब जाकर महिलाओं को रियायत देने का फैसला लिया गया है.
समय और पैसे दोनों की रियायत दी गई
उन्होंने कहा, 'हर शुक्रवार सुबह दो घंटे की रियायत दी गई है, पुडुचेरी की महिलाएं इससे खुश होंगी, महिलाओं के पास पैसे और समय दोनों की रियायत हैं. 1000 रुपये भी दिए जा रहे हैं और अब काम में समय की रियायत भी दी जा रही है.'
एलजी ने कहा कि इसके लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए हैं". लेफ्टिनेंट गवर्नर तमिलसई सुंदरराजन ने डीएमके द्वारा फैक्ट्री कानून में हालिया संशोधन पर भी तंज कसा है.
रोजाना 12 घंटे काम, तीन दिन की छुट्टी

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











