
इस मॉडल को दुल्हन बनाएंगे ईशान किशन, कब होगी शादी? सामने आया अपडेट
AajTak
क्रिकेटर ईशान किशन जल्द ही मैरिड क्लब में शामिल होने वाले हैं. ईशान ने शादी की प्लानिंग कर ली है. वो जल्द ही अपना घर बसाने वाले हैं. ईशान के दादा ने उनकी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद क्रिकेटर ईशान किशन की लव लाइफ सुर्खियों में बनी हुई है. ईशान जीत के बाद गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया संग मैदान पर रोमांटिक होते दिखे थे. दोनों KISS करते हुए भी नजर आए. कपल के रोमांटिक मोमेंट्स ने फैंस का खूब ध्यान खींचा. इन सबके बीच अब ईशान किशन के दादा ने उनकी शादी को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है.
दूल्हा बनेंगे ईशान?
ईशान के दादा ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी. उन्होंने मीडिया संग बातचीत में अपने पोते की शादी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया. ईशान किशन के बारे में बात करते हुए उनके दादा बोले- मैंने एक दफा अपने पोते से कहा था कि मैं उनकी शादी तक जिंदा रहना चाहता हूं. इसपर ईशान ने मुस्कुराकर कहा था कि मेरी शादी तो अगले साल तक हो जाएगी. लेकिन आपको मेरे बच्चे का जन्म होने तक रहना होगा. तभी तो आप उसे अपनी गोद में खिलाएंगे.
ईशान के दादा ने कहा कि अपने पोते को देश के लिए खेलता देख उन्हें बहुत गर्व महसूस होता है. न्यूजीलैंड को हराकर जीत हासिल करने पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की. ईशान के दादा बोले- मैं अपने पोते और पूरी भारतीय क्रिकेट टीम को जीत की बधाई देता हूं. मैं पूरे मैच के दौरान टीवी से चिपका रहा. जब न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा और भारत ने जीत हासिल की तो मुझे बहुत खुशी हुई.
कब होगी ईशान की शादी?
ईशान और अदिति की शादी के बारे में पूछे जाने पर क्रिकेटर के दादा ने कहा- अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई है. वो दोनों जब भी शादी करना चाहे तभी कर सकते हैं. ईशान ने मुझे कॉल किया था. मैंने उन्हें अपना आशीर्वाद और ढेर सारा प्यार दिया.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












