
इस मुस्लिम देश में महंगाई से त्राहिमाम, खाने-पीने की चीजों के भी पड़े लाले
AajTak
ईरान सरकार ने पिछले महीने गेहूं और आटे पर दी जाने वाली सब्सिडी को कम करते हुए इसे जरूरी इकोनॉमिक सर्जरी बताया था. इससे पास्ता और अन्य खाद्य सामानों की कीमतें एकदम से बढ़ गई हैं, जिससे देश के लाखों लोगों में गुस्सा है.
ईरान में लगातार जरूरी खाद्य सामानों की कीमतें बढ़ने से देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. इसकी वजह है कि सरकार ने गेहूं और आटे पर दी जाने वाली सब्सिडी को या तो कम कर दिया है या फिर पूरी तरह से इसे खत्म कर दिया है.
ईरान सरकार ने पिछले महीने गेहूं और आटे पर दी जाने वाली सब्सिडी को कम करते हुए इसे जरूरी 'इकोनॉमिक सर्जरी' बताया था.
इससे पास्ता और अन्य खाद्य सामानों की कीमतें एकदम से बढ़ गई हैं जिससे देश के लाखों लोगों में गुस्सा है.
पास्ता की कीमतों में बढ़ोतरी इसलिए एक मुद्दा बन गई है क्योंकि चावल देश के गरीबों और मध्य वर्ग के लोगों के लिए लग्जरी खाना बन गया है.
आज के समय में 10 किलो चावल की बोरी की कीमत 10 लाख तोमान (33 डॉलर) से अधिक है. सब्सिडी में कटौती से पास्ता की कीमतों में 169 फीसदी का इजाफा हुआ है.
सरकार की ओर से कार्रवाई के डर से पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर एक वरिष्ठ आर्थिक पत्रकार ने बताया कि इस साल की शुरुआत से ही कामगारों की आजीविका में गिरावट आई है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









