
इस महीने लॉन्च होंगे Xiaomi, OnePlus और iQOO के पावरफुल फोन्स, मिलेगा दमदार प्रोसेसर
AajTak
जल्द ही हमें Android सेगमेंट के कुछ सबसे पावरफुल फोन्स देखने को मिलेंगे. स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर्र्स Xiaomi, iQOO और OnePlus अपने फ्लैगशिप फोन्स को अक्टूबर में ही लॉन्च कर सकते हैं. इन सभी कंपनियों के फोन्स में हमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर देखने को मिलेगा. ये क्वालकॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर होगा, जिसे कंपनी अक्टूबर में ही लॉन्च करेगी.
Qualcomm जल्द ही अपना नया फ्लगैशिप प्रोसेसर लॉन्च करने वाला है. कंपनी 21 अक्टूबर को अपना अगला फ्लैगशिप प्रोसेसर लॉन्च करेगी, जिसका नाम Snapdragon 8 Elite हो सकता है. कंपनी इस बार अपने फ्लैगशिप प्रोसेसर का नाम Snapdragon 8 Gen 4 नहीं रखेगी.
Xiaomi पहला ब्रांड होगा, जो इस प्रोसेसर के साथ अपना फोन लॉन्च करेगा. कंपनी हर साल क्वालकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ अपना प्रीमियम डिवाइस लॉन्च करती है. कंपनी इस बार Xiaomi 15 सीरीज को लॉन्च करेगी, जो Qualcomm के लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आएगा.
कंपनी इस महीने के अंत तक अपना लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी. टिप्स्टर्स की मानें तो OnePlus 13 और iQOO 13 में भी हमें ये फ्लैगशिप प्रोसेसर देखने को मिलेगा. ध्यान रहे कि Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर इस महीने के अंत तक लॉन्च होगा.
यह भी पढ़ें: Xiaomi ला रहा है नया 5G स्मार्टफोन, 10 हजार रुपये से कम होगी कीमत, IMC 2024 में होगा लॉन्च
Xiaomi, OnePlus और iQOO के नए फोन्स हमें इस महीने ही देखने को मिल सकते हैं. बता दें कि iQOO 12 को कंपनी ने पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. वहीं OnePlus 12 को कंपनी ने दिसंबर 2023 में लॉन्च किया था. इस साल कंपनियां अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को पहले लॉन्च कर सकती हैं.
Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ सबसे पावरफुल एंड्रॉयड फोन्स लॉन्च होंगे. वहीं दूसरी तरफ MediaTek ने भी Dimensity 9400 प्रोसेसर को लॉन्च कर दिया है. इस प्रोसेसर के साथ हमें Vivo X200 सीरीज को लॉन्च करेगी. ये सीरीज चीन में 14 अक्टूबर को लॉन्च हो रही है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










