
'इस बार वोट दे दो, अगली बार जरूरत नहीं पड़ेगी...', ट्रंप ने ईसाइयों से क्यों की ऐसी अपील?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में कंजरवेटिव ग्रुप टर्निंग प्वॉइट एक्शन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ईसाई आबादी बड़ी तादाद में बाहर निकलकर वोट करे. सिर्फ इस बार. इसके बाद आपको वोट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. चार साल में सब दुरुस्त कर देंगे. इसके बाद वोट करने की जरूरत नहीं रहेगी.
अमेरिका में 5 नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इस बीच रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक बेहद अजीब बयान दिया है. उन्होंने ईसाइयों से कहा है कि अगर वह नवंबर में उन्हें वोट देते हैं तो उन्हें दोबारा वोट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
ट्रंप ने फ्लोरिडा में कंजरवेटिव ग्रुप टर्निंग प्वॉइट एक्शन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ईसाई आबादी बड़ी तादाद में बाहर निकलकर वोट करे. सिर्फ इस बार. इसके बाद आपको वोट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. चार साल में सब दुरुस्त कर देंगे. इसके बाद वोट करने की जरूरत नहीं रहेगी.
उन्होंने कहा कि ईसाइयों मैं आपसे प्यार करता हूं. मैं ईसाई हूं. आपको बाहर निकलकर वोट करना होगा. चार सालों में आपको वोट नहीं करना होगा. हमें ऐसा करेंगे कि आपको वोट नहीं करना पड़े.
इससे पहले दिसंबर में फॉक्स न्यूज के साथ इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि अगर वह राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं तो वह तानाशाह बनेंगे लेकिन सिर्फ एक दिन के लिए ताकि मेक्सिको के साथ लगी दक्षिणी सीमा को बंद कर सकें और ऑयल ड्रिलिंग का विस्तार कर सकें. हालांकि, इस बयान पर विवाद बढ़ने पर ट्रंप ने इसे सिर्फ मजाक बताया था.
कमला हैरिस से होगा ट्रंप का सामना
राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप का सामना डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस से होगा. कमला हैरिस दरअसल बाइडेन के स्थान पर चुनाव लड़ेंगे. बाइडेन ने देशहित की बात कहकर राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








