
'इस बार का चुनाव तीन खानदानों और जम्मू-कश्मीर के नौजवानों के बीच', डोडा की रैली में बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक बड़ी चुनावी रैली कर रहे हैं. 42 साल में ऐसा पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री डोडा में जनसभा कर रहा है. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में आ रहा बदलाव हमारी सरकार की बीते 10 सालों की कोशिशों का नतीजा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक बड़ी चुनावी रैली कर रहे हैं. 42 साल में ऐसा पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री डोडा में जनसभा कर रहा है. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में आ रहा बदलाव हमारी सरकार की बीते 10 सालों की कोशिशों का नतीजा है. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद आज अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है.
पीएम मोदी ने कहा कि खूबसूरत जम्मू-कश्मीर को परिवारवाद ने खोखला कर दिया, राजनीतिक दलों को सिर्फ बच्चों की चिंता रही है. उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव तीन खानदानों और जम्मू कश्मीर के नौजवानों के बीच है.
भीड़ को देखकर गदगद नजर आए पीएम मोदी ने कहा, 'आप सब यहां डोडा, किश्तवाड़ और रामबन के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे हैं.यहां आने के लिए आपने घंटो सफर किया है, इसके बावजूद आपके चेहरे पर थकान का नामोनिशान नहीं है और चारों तरफ जोश ही जोश है. आपका ये प्यार, आपके ये आशीर्वाद मैं आपके लिए और देश के लिए दोगुनी, तिगुनी मेहनत करके चुकाऊंगा. हम और आप मिलकर एक सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर का निर्माण करेंगे.'
हमारे जम्मू कश्मीर में दो संविधान चलते थे- पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा, 'आजकल ये लोग संविधान को अपनी जेब में रखते हैं. ये दिखावा ये अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए कर रहे हैं. हकीकत क्या है, ये जम्मू कश्मीर का बच्चा-बच्चा जानता है. इन लोगों ने बाबा साहेब के बनाए संविधान की आत्मा को नोच दिया था. वरना क्या कारण था कि हमारे जम्मू कश्मीर में दो संविधान चलते थे. क्यों यहां के लोगों को वो हक नहीं मिलता था, जो बाकी देश में मिलता था. क्या कारण है कि यहां हमारे पहाड़ी भाई-बहनों को इतने वर्षों आरक्षण नहीं मिला. जम्मू कश्मीर में ये SC/ST और OBC का नाम तक नहीं लेते थे.'
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के डोडा में आज PM मोदी की बड़ी रैली, 42 साल में पहली बार किसी प्रधानमंत्री का दौरा

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











