
इस देश में बंदूकधारियों ने गांव पर किया हमला, 20 लोगों की गोली मारकर की हत्या
AajTak
बुरुंडी की पश्चिमी सीमा के पास विद्रोही समूह रेड तबारा के बंदूकधारियों ने कम से कम 20 लोगों की हत्या कर दी है. इस दौरान नौ अन्य लोग घायल हो गए. हमले में 12 बच्चों की भी जान चले गई है. रेड तबारा ने पुलिस अधिकारियों को मारने का भी दावा किया है.
अफ्रीकी देश कांगो से जुड़ी बुरुंडी की पश्चिमी सीमा के पास बंदूकधारियों ने कम से कम 20 लोगों की हत्या कर दी है. इस दौरान नौ अन्य लोग घायल हो गए. सरकार के मुताबिक, विद्रोही गुट रेड तबारा द्वारा किए गए हमले में 20 लोगों की जान चले गईं.
नौ पुलिस अधिकारियों को मारने का दावा
सरकार के प्रवक्ता जेरोम नियोनज़िमा ने कहा कि वुगिज़ो नामक गांव में शुक्रवार शाम अचानक किए गए इस हमले में जो लोग मारे गए उनमें 12 बच्चे, दो गर्भवती महिलाएं और एक पुलिस अधिकारी शामिल हैं. रेड तबारा नाम का विद्रोही गुट 2015 से पूर्वी कांगो स्थित अपने ठिकानों से बुरुंडी की सरकार से अघोषित लड़ाई लड़ रहा है. रेड तबारा ने ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नौ सैनिकों और एक पुलिस अधिकारी को मारने का दावा किया है.
स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने हमले के दौरान गोलियों और विस्फोटों की आवाजें सुनीं. रेड तबारा ने पहले कहा था कि उसने सितंबर में बुजुंबुरा में देश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला किया था और उपकरणों को नष्ट कर दिया था. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








