
इस देश में गरीबी लगभग बैन है, स्विट्जरलैंड के मॉडल ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
AajTak
एक ऐसा देश है जहां न गरीबी दिखाई देती है और न कोई बेघर व्यक्ति. यह देश है स्विट्जरलैंड, जिसका अनोखा सिस्टम हर नागरिक को घर, इलाज और ज़रूरी मदद की गारंटी देता है. वायरल वीडियो में बताया गया है कि यहां सरकारी व्यवस्था इतनी मजबूत है कि पिछले कई वर्षों में पूरे देश में सिर्फ पांच बेघर लोग ही दिखाई दिए हैं.
दुनिया के ज़्यादातर देशों में गरीबी आम बात है, लेकिन स्विट्जरलैंड की तस्वीर बिल्कुल अलग है. यहां सरकार ऐसी व्यवस्था बनाए हुए है कि कोई भी व्यक्ति घर, इलाज या जरूरी सहायता से वंचित न रह जाए. यही वजह है कि इस देश में बेघर लोग लगभग दिखाई ही नहीं देते.
हाल ही में X पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बताया गया कि स्विट्ज़रलैंड में गरीबी को "सिस्टमेटिक तरीके से" रोकने की नीति अपनाई गई है. वीडियो में दावा है कि अगर कोई अपनी नौकरी या घर खो देता है, तो सरकार उसके लिए तुरंत रहने की जगह उपलब्ध कराती है.यहां तक कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी सहायता लेने से इनकार कर दे, तो कुछ परिस्थितियों में उसे देश छोड़ने तक का आदेश दिया जा सकता है.
सरकार हर जरूरत पर देती है पूरा सहयोग
वीडियो में बताया गया कि स्विट्जरलैंड के लगभग हर शहर में एक सपोर्ट फंड होता है जो जरूरतमंद लोगों की मदद करता है. यह फंड रहने के लिए घर, इलाज, नई नौकरी के लिए ट्रेनिंग और मुश्किल समय में बुनियादी ज़रूरतों जैसे खर्चों को कवर करता है. यानी यहां कोई भी व्यक्ति अचानक 'सिस्टम के बाहर' नहीं गिरता.
वीडियो में यह भी कहा गया कि स्विट्ज़रलैंड में औसत वेतन €7,000–€8,000 (लगभग ₹7.25 लाख–₹8.28 लाख) तक पहुंचता है, जबकि न्यूनतम वेतन भी €4,000 (करीब ₹4.14 लाख) से कम नहीं है. बेरोजगारी भत्ता भी किसी की पिछली सैलरी का लगभग 80% तक हो सकता है. हालांकि, आय जितनी ऊंची है, यहां की जीवनशैली की लागत भी उतनी ही ज्यादा है, जो इस पूरे सिस्टम को संतुलन में रखती है.
देखें वायरल वीडियो

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











