
इस देश के लोग दुनिया में सबसे खुश, खुशहाल देशों की लिस्ट में भारत और पाकिस्तान की रैंकिंग ने चौंकाया
AajTak
world happiest countries 2024 complete list: फिनलैंड ने एक बार फिर लगातार सातवें साल दुनिया के सबसे खुशहाल देश का खिताब अपने नाम किया है. जानिए भारत दुनिया भर के खुशहाल देशों की लिस्ट में किस नंबर पर आता है.
फिनलैंड ने लगातार सातवें साल दुनिया के सबसे खुशहाल देश का खिताब अपने नाम किया है. संयुक्त राष्ट्र की बुधवार को 'वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट' के अनुसार, खुशहाल देशों की रैंकिंग में नॉर्डिक देशों का दबदबा कायम है. फिनलैंड के बाद इस सूची में डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन का नाम है.
शोधकर्ताओं का कहना है कि फिनलैंड के लोगों का प्रकृति के साथ जुड़ाव, हेल्दी वर्क-लाइफ बैलेंस उनकी खुशहाली की प्रमुख वजहें हैं. फिनलैंड के लोग आर्थिक तरक्की से इतर भी जीवन की सफलता को देखते हैं, इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा, सरकारी संस्थाओं पर भरोसा, कम भ्रष्टाचार, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं भी उनकी खुशहाली में योगदान देते हैं.
दूसरी ओर सर्वेक्षण में शामिल 143 देशों की सूची में अफगानिस्तान खुशहाल देशों की रैंकिंग में सबसे नीचे बना हुआ है जो 2020 में तालिबान के दोबारा सत्ता में आने के बाद से लगातार मानवीय संकटों का सामना कर रहा है.
अमेरिका की रैंक भी गिरी, टॉप 20 में नहीं शामिल बड़े देश
एक दशक से भी अधिक समय में पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका और जर्मनी, 20 सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं और क्रमशः 23वें और 24वें स्थान पर आ गए हैं. अमेरिका रैंकिंग में पिछले साल 16वें स्थान पर था. कोस्टा रिका और कुवैत ने 12वीं और 13वीं रैंकिंग के साथ शीर्ष 20 में अपनी जगह बनाई है.
इस साल कनाडा 15वें स्थान पर रहा जबकि ब्रिटेन 20वें, जर्मनी 24वें और फ्रांस 27वें स्थान पर था.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.










