इस तरीके से खोली गई मिस्र के राजा की 3500 साल पुरानी ममी, खुले कई राज
AajTak
मिस्र के राजा फिरौ अमेनहोटेप प्रथम ने 21 साल तक शासन किया था. इस दौरान उसने कई सैन्य अभियान चलाए थे. ममी के अध्ययन के विश्लेषण से पता चला है कि राजा की मौत संभवतः चोट लगने या किसी बीमारी के कारण हुई थी.
मिस्र ने अपने राजा फिरौ अमेनहोटेप प्रथम की ममी (प्राचीन मिस्र में शवों को दफनाने की प्रचलित पद्धति) से डिजिटली तरीके से खोलने में सफलता हासिल की है. 3,500 साल पुरानी इस ममी को पहली बार 1881 में खोजा गया था. अब पहली बार राजा के शव को उनकी ममी से निकाले ही उसका अध्ययन किया गया है, जिसने सदियों पुराने कई राज खोले हैं.
More Related News