
इस जगह पर नहीं चलता कोई कानून, न लोग देते हैं किराया, न टैक्स!
AajTak
इसे धरती का 'Lawless Place' भी कहा जाता है, जहां लोग अपनी मर्जी से जीवन जी सकते हैं. हालांकि, यहां रहना बेहद चुनौतीपूर्ण है.
Inside Slab City: स्लैब सिटी... एक ऐसी जगह जहां रहने के लिए ना कोई किराया देना पड़ता है, ना ही कोई टैक्स. यहां कोई नियम-कायदा, कानून नहीं चलता है. कुल मिलाकर स्लैब सिटी में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. इसे धरती का 'Lawless Place' भी कहा जाता है, जहां लोग अपनी मर्जी से जीवन जीते हैं. हालांकि, यहां रहना बेहद चुनौतीपूर्ण है. इसका खुलासा एक टीवी चैनल के होस्ट बेन फोगले (Ben Fogle) ने अपने प्रोग्राम में किया है. फोगले ने हाल ही में खुद स्लैब सिटी जाकर वहां का हाल जाना.
दरअसल, Slab City अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित एक ऐसी जगह है जहां बंदूकों और ड्रग्स का बोलबाला है. इस जगह मानसिक समस्याओं से पीड़ित लोग जाते हैं या फिर कानून से बचने के लिए कुछ लोग यहां पहुंच हैं, क्योंकि इस रेगिस्तानी इलाके में कोई सरकार/प्रशासन नहीं है. बकौल बेन फोगले स्लैब सिटी उन लोगों के लिए आखिरी घर है, जो बेघर हैं या समाज से अलग हो चुके हैं.
स्लैब सिटी का आंखों देखा हाल!
बेन फोगले कहते हैं कि रेगिस्तानी इलाके में बनी स्लैब सिटी में ना तो पानी की व्यवस्था है, ना ही गैस या बिजली की. सेकेंड वर्ल्ड वॉर के समय अमेरिकी सैनिकों के ट्रेनिंग के लिए इसे बनाया गया था, जिसे 1956 में तोड़ दिया गया था. ये शहर कंक्रीट का खंडहर हो गया था, लेकिन धीरे-धीरे यह घुमक्कड़ों और पूर्व सैनिकों के रहने की जगह बन गई.
आमतौर पर यहां आने वाले लोग सामाजिक रूप से अलग-थलग होते हैं. फोगले ने ऐसे ही कई लोगों से बात की. कोई उन्हें पोल डांस करता दिखा तो कोई अजीबोगरीब कॉस्टयूम में नजर आया. एक शख्स ने फोगले से कहा कि यहां ना तो उसके पास घड़ी है, ना कैलेंडर और ना ही टीवी. दुनिया में क्या हो रहा है उसे कुछ नहीं पता. उसके जैसे कई लोगों को इसमें आनंद आता है. फोगले को स्लैब सिटी में ऐसे भी लोग मिले जो क्राइम कर यहां आए थे.
हालांकि, स्लैब सिटी की कठिनाइयों के बावजूद बेन फोगले का मानना है कि लोग इससे बहुत कुछ सीख सकते हैं. उनका कहना है- 'मुझे लगता है कि ऐसी जगहों की जरूरत है जहां लोग आज़ाद रह सकें. बस कानूनविहीन होना बड़ी कमी है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










