
इस जगह छिपा है 'बड़ा खजाना', अरबपतियों के पैसे से शुरू हुई खोज
AajTak
दुनिया के मशहूर अरबपति एक खजाने की खोज में पैसे लगा रहे हैं. इस खजाने को दुनिया का भविष्य बताया जा रहा है. खजाने की खोज में 30 जियोलॉजिस्ट्स, जियोफिजिसिस्ट्स, कुक्स, पायलट्स, मैकेनिक्स लगे हुए हैं. ड्रोन्स और हेलीकॉप्टर्स को भी लगाया गया है. ट्रांसमीटर लगे ड्रोन के जरिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड की तलाश की जा रही है.
दुनिया के सबसे अमीर लोगों का एक ग्रुप, एक खजाने की खोज में खूब पैसे लगा रहे हैं. इस लिस्ट में बिल गेट्स, अमेजन के मालिक जेफ बेजोस, बिजनेसमैन और पॉलिटिशियन माइकल ब्लूमबर्ग जैसे अरबपतियों का नाम शामिल है. खजाने की खोज के लिए ट्रांसमीटर लगे हेलीकॉप्टर्स तक का इस्तेमाल किया जा रहा है.
खजाने की खोज ग्रीनलैंड के पश्चिमी तट पर की जा रही है. ग्रीनलैंड एक स्व-शासित देश है, लेकिन ऊपरी तौर पर उसपर डेनमार्क का कंट्रोल है. वैसे तो यह देश क्षेत्रफल के मामले में दुनिया का 12वां सबसे बड़ा देश है. लेकिन इसके 20 लाख वर्ग किलोमीटर के एरिया में चट्टान और बर्फ हैं.
जलवायु संकट की वजह से ग्रीनलैंड के बर्फीले पहाड़ काफी तेजी से पिघल रहे हैं. सदियों से बर्फ के अंदर दबे कुछ इलाके बाहर आ गए हैं. यह आपदा वैसे इन्वेस्टर्स और माइनिंग कंपनियों के लिए बड़ा अवसर लेकर आया है, जो ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन में मददगार बहुमूल्य पदार्थों की खोज में हैं.
nickel और cobalt का हो सकता है भंडार
बिल गेट्स से लेकर जेफ बेजोस तक कई अरबपतियों को लगता है कि ग्रीनलैंड के डिस्को आइलैंड और नुसुआक पेनिनसुला में मौजूद पहाड़ियों और घाटियों के नीचे बहुमूल्य पदार्थों का भंडार है. इससे अरबों इलेक्ट्रिक गाड़ियां दौड़ाई जा सकती हैं.
CNN से बातचीत में Kobold Metals के CEO कर्ट हाउस ने कहा- हमलोग एक ऐसे खजाने को ढूंढ रहे हैं जो दुनिया का सबसे बड़ा या दूसरे सबसे बड़ा nickel और cobalt का भंडार होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










