
इस छोटे से देश को लेकर चीन से भिड़ा अमेरिका, दे डाली ये चेतावनी
AajTak
चीन ने एक अक्टूबर को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाने के साथ ही ताइवान के सामने अपनी ताकत और धौंस जमाने की कोशिश की थी. दरअसल चीन ने ताइवान के क्षेत्र में 38 लड़ाकू विमान उड़ा दिए थे और इसके बाद से ही ताइवान प्रशासन चीन को लेकर बुरी तरह भड़का हुआ है. अब इस मामले में अमेरिका ने भी चीन को चेतावनी दे डाली है.
चीन ने एक अक्टूबर को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाने के साथ ही ताइवान के सामने अपनी ताकत और धौंस जमाने की कोशिश की थी. दरअसल चीन ने ताइवान के क्षेत्र में 38 लड़ाकू विमान उड़ा दिए थे और इसके बाद से ही ताइवान प्रशासन चीन को लेकर बुरी तरह भड़का हुआ है. चीन ताइवान पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर रहा है लेकिन ताइवान की राष्ट्रपति ने भी साफ कर दिया है कि चीन ने अगर ताइवान पर कब्जा जमाने की कोशिश की तो पूरे एशिया में इसके विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं. अब इस मामले में अमेरिका ने भी चीन को चेतावनी दे डाली है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











