
इस चीज का ज्यादा मात्रा में सेवन करने वालों में नहीं पाया जाता अर्थराइटिस का खतरा!
AajTak
अर्थराइटिस की समस्या का सामना अधिकतर बुजुर्गों को करना पड़ता है लेकिन अब युवा वर्ग के लोग भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं, अर्थराइटिस होने पर मरीजों को घुटनों, एड़ियों, पीठ, कलाई या गर्दन के जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है.
अर्थराइटिस हड्डियों में होने वाली एक समस्या है. इसका सामना ज्यादातर बुजुर्गों को करना पड़ता है. अर्थराइटिस होने पर एक या दोनों ही घुटनों में सूजन आ सकती है. अर्थराइटिस का मुख्य लक्षण घुटनों में दर्द और अकड़न है. उम्र के साथ यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है. आमतौर पर मरीजों को दो तरह के अर्थराइटिस का सामना करना पड़ता है- ऑस्टियोआर्थराइटिस और रूमेटाइड अर्थराइटिस.
अर्थराइटिस की समस्या होने पर व्यक्ति को चलते-फिरते समय काफी दर्द का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा बैठने और खड़े होने पर दिक्कत होती है. माना जाता है कि अर्थराइटिस के दर्द से छुटकारा पाने के लिए चाय काफी मदद कर सकती है. दुनियाभर के सभी देशों में चाय का सेवन किया जाता है. हालांकि इसे बनाने का सबका अपना अलग तरीका होता है. चाय में कई ऐसी प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो हमारे इम्यून सिस्टम को प्रभावित करती हैं.
बता दें कि रूमेटाइड अर्थराइटिस एक ऑटोइम्यून बीमारी है. जिसमें इम्यून सिस्टम शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगता है. इसकी वजह से शरीर के अंगों में बहुत ज्यादा सूजन पैदा हो जाती है जिससे जोड़ों में दर्द और सूजन होने लगती है. अगर सूजन लंबे समय तक रहती है तो इससे जोड़ों को नुकसान भी पहुंच सकता है.
चाहे गर्म हो या ठंडी, चाय में पानी की मात्रा अधिक पाई जाती है और घर पर बनने वाली चाय में तो कैलोरी, सोडियम, प्रिजर्वेटिव, स्वीटनर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन या फैट नहीं पाया जाता है.
जब आप चाय की पत्तियों को गर्म पानी मे डालते हैं तो खुशबू के माध्यम से चाय के फायदे आपके शरीर में जाते हैं. चाय की पत्तियों में पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सिडेंट शामिल होते हैं. रूमेटाइड अर्थराइटिस की समस्या से आराम पहुंचाने के साथ ही चाय में मौजूद कैफीन की मात्रा से हार्ट संबंधित बीमारियों जैसे कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज के खतरे से भी छुटकारा पाया जा सकता है.
चाय के सेवन से अर्थराइटिस की समस्या ठीक हो सकती है या नहीं इस पर और भी कई शोध किए गए हैं जिन्हें बीएमसी (BMC) में प्रकाशित किया गया. इस स्टडी में 2237 रूमेटाइड अर्थराइटिस के मरीजों का डाटा इकट्ठा किया गया. स्टडी में सभी लोगों को अलग-अलग कैटेगरी में रखा. जिसमें चाय का सेवन कभी-कभी करने वाले, रोजाना करने वाले और बहुत अधिक करने वाले लोग शामिल थे.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











