
इस 'खूंखार' जीव को पकाकर खा गई लड़की, अब बुरी फंसी, देखें शॉकिंग Video
AajTak
इस लड़की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें वो मछली को पकड़कर लाती है और फिर उसे पकाकर खा जाती है. उसने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि मछली दिखने में शातिर है लेकिन उसका मांस मुलायम है. इस लड़की ने ऐसा करके वाइल्ड एनिमल प्रोटेक्शन लॉ का उल्लंघन किया है.
खाने से जुड़े वीडियो पोस्ट करने वाली एक लड़की ने सारी हदें पार कर दी हैं, जिसके बाद उस पर 19 हजार डॉलर (करीब 15 लाख रुपये) का फाइन लगा है. आरोपी लड़की का नाम जिन है और वह पेशे से चीन की फूड ब्लॉगर है. उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें वो अपने ही साइज की एक बड़ी सफेद शार्क को पकाती है और फिर उसे खा जाती है. जिन पर आरोप है कि उसने मछली को गैर कानूनी तरीके से खरीदा और फिर पकाकर खा गई. ये मामला तब सामने आया, जब जुलाई में जिन ने अपने अकाउंट से टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया था.
इस वीडियो में वो छह फुट लंबी सफेद शार्क को पकाकर खाती हुई नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जिन पहले एक फल खाती है, जो उसे पसंद नहीं आता. इसके बाद वो मछली पकाने के लिए सब्जियां काटती है. फिर कढ़ाई में एक बड़ी मछली को डाल देती है. वीडियो के आखिर में कई लोग इस मछली को खाते हुए दिखाई देते हैं. जिन ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह दिखने में शातिर लग सकती है, लेकिन इसका मांस वास्तव में बहुत मुलायम है.'
Food blogger fined $18.5K for grilling and eating great white shark pic.twitter.com/xWIrzWIFfY
कैसे पता चला किसका मांस है?
जिन ने शुरुआत में दावा किया था कि उसने चीन के नानचोंग शहर की एक दुकान से इस शार्क को 1141 डॉलर (करीब 93 हजार रुपये) में खरीदा था. हालांकि शनिवार को सामने आई रिपोर्ट्स में अधिकारियों ने कहा कि उन्हें डीएनए टेस्टिंग से पता चला है कि ये मांस बड़ी सफेद शार्क का है. इसे खाकर फूड ब्लॉगर ने चीन के वाइल्ड एनिमल प्रोटेक्शन लॉ को तोड़ा है. इसके तहत कुछ वन्यजीव की प्रजातियों के कमर्शियल व्यापार पर रोक लगी हुई है. इस जुर्माने के साथ ही पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा भी है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










