
इस कालीन पर एक्टर रणवीर सिंह ने कराया न्यूड फोटोशूट, फैन्स हुए फिदा!
AajTak
रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट काफी काफी सुर्खियां बटोर रहा है. एक कालीन कंपनी ने इस फोटोशूट पर ऐसा कमेंट किया, जिस पर लड़कियों ने भी अपने सेंस ऑफ ह्यूमर का परिचय देते हुए गजब कमेंट किए. कालीन कंपनी का पोस्ट वायरल हो गया है.
अभिनेता रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट चर्चा में हैं. रणवीर सिंह ने जिस कालीन पर अपना फोटोशूट करवाया. उस कालीन कंपनी ने भी एक फोटो कैप्शन के साथ ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. वहीं कई यूजर्स भी इस पर फनी रिएक्शन दे रहे हैं. कई लड़कियों ने तो हार्ट वाली इमोजी भी कमेंट में शेयर की.
जयपुर रग्स (Jaipur Rugs) एक कालीन कंपनी है. इस कंपनी ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटो पर जो कैप्शन शेयर किया, वह काफी मजेदार है. कंपनी ने ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों जगह यह पोस्ट किया.
पोस्ट में रणवीर सिंह न्यूड लेटे दिख रहे हैं. जयपुर रग्स ने पोस्ट में लिखा है- देखा आपने...अगर आपसे पास 'जयपुर रग्स' है तो फिर आपको किसी चीज की जरूरत नहीं है. दरअसल, इस फोटो में रणवीर सिंह जयपुर रग्स के कालीन के ऊपर लेटे हुए हैं.
'अब कालीन कंपनी से ज्यादा प्यार हो गया है'
रणवीर सिंह के इस न्यूड फोटो पर जो कैप्शन कालीन कंपनी ने दिया है, वह काफी पसंद किया जा रहा है. अनम मिर्जा ने कमेंट करते हुए लिखा अब तो जयपुर रग्स से और ज्यादा प्यार हो गया है. वहीं एक शख्स ने लिखा, ये तो बहुत ही सयाना कैप्शन है. एक शख्स ने कमेंट किया- रणवीर ने 'मोहे रग (Rug) दो लाल को बहुत सीरियसली ले लिया है.' कई लड़कियों ने तो दिल वाली इमोजी भी कमेंट बॉक्स में शेयर की. एक लड़की ने कमेंट किया, मेरे फेवरेट ब्रांड के साथ मेरा फेवरेट व्यक्ति.
वैसे रणवीर सिंह ने यह फोटोशूट पेपर मैग्जीन के लिए किया है. इससे पहले रणवीर सिंह हाल में बेयर ग्रिल्स के शो में उनके साथ नजर आए थे. नेटफ्लिक्स पर 'रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










