
इस उद्योगपति की बेटी की 28 फरवरी को शादी... दूल्हा अमेरिकन, अंबानी से अडानी तक मेहमान!
AajTak
Ayesha Arora Jack Hughes Wedding: इस हाई प्रोफाइल शादी में बालसमंद लेक पैलेस में होली उत्सव मनाया गया. 28 फरवरी को शादी की रस्में उम्मेद भवन पैलेस में होगी. सोशल मीडिया पर इस शादी का काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि हाई प्रोफाइल गेस्ट पहुंच रहे हैं.
राजस्थान का जोधपुर इन दिनों हाई प्रोफाइल शादियों को लेकर चर्चा में है. जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 28 फरवरी को उद्योगपति निकेश अरोड़ा की पुत्री आयशा अरोड़ा की शादी होने जा रही है, आयशा अरोड़ा अमेरिकन आइस हॉकी प्लेयर जैक ह्यूग्स (Jack Hughes) के संग सात फेरे लेने वाली हैं. इस कार्यक्रम देश और विदेश से मेहमानों के आने का सिलसिला गुरुवार से ही शुरू हो गया है.
इस बीच गुरुवार की दोपहर उद्योगपति गौतम अडानी चार्टर प्लेन से जोधपुर पहुंचे. वहीं USA के वाणिज्य सचिव हावर्ड लूटनिक भी पहुंचे. इस हाई प्रोफाइल शादी में बालसमंद लेक पैलेस में होली उत्सव मनाया गया. शादी से ठीक एक दिन पहले 27 फरवरी को मेहरानगढ़ फोर्ट में म्यूजिक नाइट रखी गई है, वहीं 28 फरवरी को शादी की रस्म में उम्मेद भवन पैलेस में होगी. सोशल मीडिया पर इस शादी का काफी ज़िक्र है और यह समारोह दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है.
अंबानी परिवार भी मेहमानों की लिस्ट में बता दें, आयशा और जैक हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लेंगे. इस शादी में शामिल होने के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और अनंत अंबानी पहुंचने वाले हैं. शुक्रवार को इस हाई प्रोफाइल वेडिंग कार्यक्रम में उद्योगपति सुनील मित्तल और फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय, संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत सर्जियो गौर पहुंचे.
लगभग चार दिनों के कार्यक्रम में होली पार्टी, संगीत समारोह, और पारंपरिक विवाह रस्में शामिल हैं. समारोह की शुरुआत 25 फरवरी से शुरू हो चुकी है. इस हाई प्रोफाइल शादी की वजह से जोधपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
कौन है जैक ह्यूग्स अमेरिका की नेशनल हॉकी लीग में न्यू जर्सी डेविल्स की ओर से सेंटर में खेलने वाले जैक ने विंटर ओलंपिक 2026 में USA की ओर से खेलते हुए कनाडा के खिलाफ विनिंग गोल करते हुए टीम को गोल्ड मेडल दिलाया था. उनका पूरा परिवार की हॉकी के खेल से जुड़ा हुआ है. ह्यूग्स आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखते हैं.
बता दें, आयशा अरोड़ा के पिता निकेश अरोड़ा वैश्विक टेक इंडस्ट्री के प्रमुख बिजनेस लीडर हैं, और वर्तमान में Palo Alto Networks के चेयरमैन और CEO हैं, हालांकि उनकी बेटी आयशा अरोड़ा के बारे में सार्वजनिक रूप से बहुत सीमित जानकारी उपलब्ध है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








