
'इसे तो स्कूली बच्चा भी सॉल्व कर सकता है', वायरल हुआ MIT एंट्रेंस एग्जाम का 155 साल पुराना पेपर
AajTak
MIT का वायरल हो रहा है पेपर जून 1869 एंट्रेंस एग्जाम का है. 155 साल पुराने क्वेश्चन पेपर ने काफी लोगों का ध्यान खींचा है. Reddit पोस्ट पर 37,000 से अधिक रिएक्शन आए हैं. कुछ लोगों का मानना है कि क्वेश्चन पेपर में उम्मीद से परे Algebra (बीजगणित) के सवाल काफी आसान हैं.
अमेरिका में स्थित एमआईटी (Massachusetts Institute of Technology) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है, जोकि रिसर्च वर्क के लिए जाना जाता है. यहां पर कई हाईटैक लैब और सुविधाएं हैं. दुनिया भर के छात्र पढ़ते हैं एमआईटी में पढ़ने का सपना देखते हैं, लेकिन इन दिनों MIT एंट्रेंस एग्जाम का एक पेपर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स इसे उम्मीद से कई ज्यादा आसान बता रहे हैं. एक यूजर ने यहां तक कहा कि MIT के इस पेपर को तो स्कूल का बच्चा भी सॉल्व कर सकता है.
दरअसल, MIT का वायरल हो रहा है पेपर जून 1869 एंट्रेंस एग्जाम का है. 155 साल पुराने क्वेश्चन पेपर ने काफी लोगों का ध्यान खींचा है. Reddit पोस्ट पर 37,000 से अधिक रिएक्शन आए हैं. कुछ लोगों का मानना है कि क्वेश्चन पेपर में उम्मीद से परे Algebra (बीजगणित) के सवाल काफी आसान हैं.
एक यूजर ने पेपर पर रिएक्शन देते हुए कहा, "यह जानकर अच्छा लगा कि मैं 1870 में MIT में शामिल हो सकता था," जिस पर एक अन्य यूजर ने लिखा, "इसमें सबसे ऊपर "अलजेब्रा" लिखा है, इसलिए हो सकता है पूरे एंट्रेंस एग्जाम पेपर के बजाय यह केवल अलजेब्रा का सेक्शन हो. शायद इसमें कैलकुलस और अन्य खंड भी हों."
एक अन्य ने कहा, "आज के सीनियर हाई स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए यह थोड़ा आसान हो सकता है" एक यूजर ने कहा, "इस पेपर को सॉल्व करने के लिए कैलकुलेटर की जरूरत नहीं है! उन्हें केवल अलजेब्रा की बेसिक नॉलेज होनी चाहिए. ईमानदारी से कहूं तो ज्यादातर को बिना कलम चलाए भी दिमाग से हल किया जा सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि गणित हर किसी के बस की बात नहीं है." एक अन्य ने कहा, "यह कैलकुलेटर के बिना पूरी तरह से सॉल्व हो सकता है, जिसे मैथ्स आता है उसे पेपर सॉल्व करने में 50 मिनट से ज़्यादा समय नहीं लगेगा."
बता दें कि आज मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी है. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024-25 के अनुसार दुनिया में एमआईटी रैंकिंग नंबर-1 है. हायर एजुकेशन के लिए स्टूडेंट्स आईआईटी के मुकाबले एमआईटी को ज्यादा पसंद करते हैं., क्योंकि इसकी वर्ल्ड रैंकिंग और एक्सेपटेंस रेट अधिक है, साथ ही एमआईटी में कई तरह के कोर्स कराए जाते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










