
इसरो के नाम एक और उपलब्धि, इस देश के तीन उपग्रहों का किया सफल प्रक्षेपण
Zee News
इसरो ने एक सप्ताह के भीतर अपने दूसरे सफल मिशन में तीन विदेशी उपग्रहों को बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित प्रक्षेपण स्थल से सटीक तरीके से कक्षा में स्थापित किया. पीएसएलवी सी-53 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की व्यावसायिक शाखा ‘न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड’ (NSIL) का दूसरा विशेष वाणिज्यिक मिशन है.
नई दिल्लीः इसरो ने एक सप्ताह के भीतर अपने दूसरे सफल मिशन में तीन विदेशी उपग्रहों को बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित प्रक्षेपण स्थल से सटीक तरीके से कक्षा में स्थापित किया. पीएसएलवी सी-53 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की व्यावसायिक शाखा ‘न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड’ (NSIL) का दूसरा विशेष वाणिज्यिक मिशन है.
23 जून को भी किया था सफल प्रक्षेपण इसरो ने 23 जून को संचार उपग्रह जीसैट-24 का फ्रेंच गुयाना (दक्षिण अमेरिका) के कोउरू से सफल प्रक्षेपण किया था. बृहस्पतिवार को चार स्तर वाले 44.4 मीटर लंबे पीएसएलवी-सी53 ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से उड़ान भरी और सिंगापुर के तीन उपग्रहों- डीएस-ईओ, न्यूएसएआर और स्कूब-1 को निर्धारित कक्षा में स्थापित किया.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










