इश्क की सजा! डॉक्टर की बेटी गैंगस्टर को दे बैठी दिल, 2 माह रही जेल में
AajTak
गैंगस्टर पपला गुर्जर की गर्लफ्रेंड जिया बुधवार शाम को अलवर की सेंट्रल जेल से रिहा हो गई. जेल से बाहर आने के बाद जिया अपने पिता को देखकर जोर- जोर से रोने लगी. पपला गुर्जर की प्रेमिका जिया को दो महीने आठ दिन के बाद न्यायालय ने बेगुनाह मानते हुए जेल से रिहा कर दिया.
गैंगस्टर से प्रेम करना एक लड़की को इतना भारी पड़ गया कि उसे दो महीने आठ दिन जेल में बिताने पड़े. हालांकि, वकील ने जब कोर्ट को बताया कि अनजाने में वह गैंगस्टर को दिल दे बैठी तो उसे जमानत मिल गई. गैंगस्टर पपला गुर्जर की गर्लफ्रेंड जिया बुधवार शाम को अलवर की सेंट्रल जेल से रिहा हो गई. जेल से बाहर आने के बाद जिया अपने पिता को देखकर जोर- जोर से रोने लगी. पपला गुर्जर की प्रेमिका जिया को दो महीने आठ दिन के बाद न्यायालय ने बेगुनाह मानते हुए जेल से रिहा कर दिया. (फोटो- फाइल) जेल से बाहर आने के बाद जिया ने बताया कि पपला ने उसे बताया था कि वो दिल्ली का रहने वाला है और बिजनेस करता था. लॉकडाउन की वजह से वो यहां फंस गया है. फिर कुछ दिन तक जिम में ही थोड़ी-बहुत बात होती रही. एक दिन उसने मुझे खुद की जिम खोलने की सलाह दी. पपला ने कहा कि वो रुपयों की व्यवस्था कर देगा. इसके बाद से ही हम दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों में प्यार हो गया. इसके अलावा जिया ने बताया कि उसका पपला से कोई संबंध नहीं है और न ही उसने कभी कोई पैसे उसके अकाउंट में ट्रांसफर किए हैं. (फोटो- संतोष शर्मा)
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











