
इश्क का जुनून, कत्ल की साजिश...और एक मासूम बच्ची का खौफनाक खुलासा
AajTak
वो लाश किसी गैर की नहीं बल्कि उसी मकान में रहनेवाले 30 साल के रईस शेख की थी. वही रईस शेख जो यहां अपनी बीवी शाहिदा और छह साल की बेटी और छोटे बेटे के साथ रहता था. लेकिन फिर सवाल ये है कि आखिर रईस अपने ही घर में इस हाल में कैसे पहुंचा?
मुंबई में एक शख्स गायब हो जाता है. उसकी बीवी उसे तलाश करती है, लेकिन उसका पता नहीं चलता. चार दिन बीत जाते हैं. पांचवे दिन आखिरकार परेशान पत्नी पुलिस स्टेशन जाती है और अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराती है. फिर लापता शख्स का भाई यूपी से मुबंई पहुंचता है. अपने भाई को तलाश करने की पुरजोर कोशिश करता है. फिर उसके भाई का कोई सुराग नहीं मिलता. 11 दिन बीत जाते हैं और उसी 11वें दिन लापता शख्स की 6 साल की मासूम बेटी खुलासा करती है कि उसके पापा घर के किचन में मौजूद हैं. मुंबई में उस लापता शख्स के घर का किचन था. किचन के फर्श की खुदाई की जा रही थी. बाहर लोगों की भीड़ जमा थी. खुदाई का मंज़र देखने के लिए इतने लोगों की भड़ी आमतौर पर नहीं होती और ना ही सबकुछ कैमरे में क़ैद किया जाता. खुदाई शाम के चार बजे से शुरू होकर अगले रोज़ तड़के 3 बजे तक चलती रही और फिर जो मंज़र सामने आया. उसे देखकर वहां मौजूद लोग सहम गए. इसकी वजह थी किचन के अंदर फर्श से करीब तीन फीट नीचे एक शख्स की उंगलियां नज़र आ रही थीं. वाकई ये मंज़र रोंगटे खड़े करनेवाला था. अब खुदाई में लगे मज़दूर बड़ी सावधानी से मिट्टी निकाल रहे थे. धीरे-धीरे ज़मीन के अंदर से चार अलग-अलग टुकड़ों में एक इंसानी लाश बरामद बाहर आ गई.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











